उत्तर प्रदेश, 31 जुलाई 2026
Association of Physicians of India (API) Saharanpur Branch की मासिक वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन अंबाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में Graphic Era Hospital, Dehradun से आए वरिष्ठ Diabetes विशेषज्ञ Dr. Sunil Kumar Mishra और Max Hospital, Dehradun की वरिष्ठ Hormone विशेषज्ञ Dr. Shreya Sharma ने मोटापे और उससे जुड़ी बीमारियों पर अपने विचार साझा किए। Dr. Sunil Kumar Mishra ने कहा कि Mounjaro दवा मोटापा कम करने में प्रभावी साबित हो रही है। उनके अनुसार, इसके उपयोग से मरीज का 15 से 20 प्रतिशत तक वजन कम हो सकता है, जिससे मोटापे से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी घटाया जा सकता है।
मोटापा बढ़ा रहा गंभीर बीमारियों का खतरा
Dr. Sunil Kumar Mishra ने बताया कि मोटापा Diabetes, Heart Disease, Sleep Apnea, Hypothyroidism, Fatty Liver, Osteoarthritis और कुछ प्रकार के Cancer जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ाता है। वहीं Dr. Shreya Sharma ने कहा कि भारत में लगभग 4 करोड़ बच्चे मोटापे से प्रभावित हैं और इस मामले में भारत दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। उन्होंने बताया कि अधिक मीठा खाना, शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव, कम नींद और भोजन में अत्यधिक Carbohydrate का सेवन मोटापे के प्रमुख कारण हैं। यदि समय रहते इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Saharanpur जिला अस्पताल में 5737 मरीजों का रिकॉर्ड नहीं, अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल
![]()
Doctors ने दिए बचाव के उपाय
API के अध्यक्ष Dr. Kaleem Ahmad ने कहा कि मोटापे पर नियंत्रण पाने के लिए भोजन में Carbohydrate कम करना चाहिए और पर्याप्त Protein लेना चाहिए। उन्होंने अधिक सलाद और फलों का सेवन करने, मीठे और शराब से दूरी बनाने तथा नियमित Exercise करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर मोटापे के साथ-साथ उससे जुड़ी कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।
![]()
वैज्ञानिक गोष्ठी में जुटे विशेषज्ञ
कार्यक्रम में API के सचिव Dr. Vikas Agrawal ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि संचालन वैज्ञानिक सचिव Dr. Soumya Jain ने किया। इस अवसर पर Dr. Anupam Malik, Dr. Naresh Nausaran, Dr. Rajneesh Dahuja, Dr. Mohan Pandey, Dr. Sudhir Agrawal, Dr. Anil Malik, Dr. Sudarshan Nagpal, Dr. Ajay Kumar Jain, Dr. Praveen Chawla, Dr. D.K. Gupta, Dr. Amarjeet Popli, Dr. C.S. Chopra, Dr. Mahesh Chandra, Dr. Mahesh Goyal, Dr. Satyanand Saathi, Dr. Javed Akhtar, Dr. Anurag Garg और B.S. Dutta सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे। गोष्ठी में मोटापे की रोकथाम, आधुनिक उपचार और जनजागरूकता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें: Saharanpur जिला अस्पताल में हड़ताल: Salary रुकी, सफाई व्यवस्था चरमराई…
दीपक अरोड़ा
पत्रकार (BAJMC ,LLB )
सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।
Discussion about this post