नई दिल्ली, 24 जुलाई 2026
22 से 24 जुलाई 2026 तक Kartavya Bhawan-I, Kartavya Bhawan-II और Kartavya Bhawan-III में आयोजित तीन दिवसीय Ayushman Arogya Camp का सफल समापन हो गया। Ministry of Health and Family Welfare की ओर से आयोजित इस स्वास्थ्य अभियान में 16 से अधिक मंत्रालयों के 1,700 से ज्यादा सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। शिविर का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों के बीच निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना, गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान सुनिश्चित करना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस पहल का आयोजन Central TB Division (CTD) ने Delhi State TB Cell, National TB Elimination Programme (NTEP) और Swasth Nagrik Abhiyan (SNA) Division के सहयोग से किया।
![]()
Health Checkup की व्यापक व्यवस्था
तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के दौरान प्रतिभागियों को कई तरह की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसमें Blood Pressure (BP) की जांच, Blood Sugar Test, Body Mass Index (BMI) का आकलन, Hemoglobin (HB) जांच, Chest X-Ray, विशेषज्ञ चिकित्सकों से Medical Consultation और जरूरत पड़ने पर Referral Services भी प्रदान की गईं। इस शिविर में अधिकारियों के अलावा सुरक्षा कर्मियों, हाउसकीपिंग स्टाफ, स्वच्छता कर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस तरह की पहल कार्यस्थल पर नियमित स्वास्थ्य जांच और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
यह भी पढ़ें: IPC ने किए दो बड़े MoU, Health Quality और Scientific Innovation को मिलेगा बढ़ावा…
![]()
Ni-Kshay Vehicles से हुई TB Screening
शिविर का प्रमुख आकर्षण अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस दो Ni-Kshay Vehicles रहे। इन मोबाइल डायग्नोस्टिक यूनिट्स में Digital Chest X-Ray, CBNAAT और TrueNat जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध थीं। इनके माध्यम से मौके पर ही TB Screening, Molecular Test और संदिग्ध मरीजों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित की गई। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को तत्काल Referral की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इससे National TB Elimination Programme (NTEP) के तहत टीबी की समय पर पहचान और शीघ्र उपचार के प्रयासों को और मजबूती मिली।
![]()
![]()
60 सदस्यीय टीम ने संभाली कमान
इस स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में लगभग 60 स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में चिकित्सक, विशेषज्ञ, प्रयोगशाला कर्मी, रेडियोग्राफर, नर्सिंग स्टाफ, कार्यक्रम अधिकारी, TB Champions और My Bharat Volunteers शामिल रहे। शिविर का उद्घाटन 22 जुलाई को Ministry of Health and Family Welfare की अपर सचिव एवं मिशन निदेशक आराधना पटनायक ने किया, जबकि 23 जुलाई को Central TB Division की उप महानिदेशक डॉ. शोबिनी राजन ने प्रतिभागियों से संवाद कर टीबी की शीघ्र पहचान और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर जोर दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कार्यस्थल आधारित ऐसे अभियान Viksit Bharat, Swasth Bharat और TB Mukt Bharat के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Resident Doctors Duty Hours पर Supreme Court की बड़ी सुनवाई, क्या बदलेंगे नियम?
दीपक अरोड़ा
पत्रकार (BAJMC ,LLB )
सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।
Discussion about this post