नई दिल्ली, 7 जुलाई 2026
Medical Counselling Committee (MCC) ने NEET SS Counselling 2025 के Round 2 Registration/Reset Registration को एक बार फिर खोल दिया है। MCC के अनुसार यह सुविधा Supreme Court में लंबित Tamilvani & Others vs State of Tamil Nadu मामले में अगले आदेश तक उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही समिति ने Round 2 में सभी उम्मीदवारों के लिए Auto Upgradation लागू करने की भी घोषणा की है।
Round 2 Registration फिर शुरू
MCC की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक Round 2 के लिए Registration या Reset Registration नहीं किया है, वे अब ऐसा कर सकते हैं। समिति ने बताया कि यह निर्णय Tamil Nadu की In-service Seats को All India Quota (AIQ) Pool में शामिल करने से जुड़े मामले पर Supreme Court में सुनवाई लंबित होने के कारण लिया गया है। कोर्ट के अगले आदेश तक Registration Window खुली रहेगी।
![]()
Auto Upgradation का नया नियम लागू
MCC ने स्पष्ट किया है कि Round 2 में सभी उम्मीदवारों को Auto Upgradation के लिए पात्र माना जाएगा, चाहे उन्होंने Round 1 में Upgradation की इच्छा जताई हो या नहीं। हालांकि, यदि कोई उम्मीदवार अपनी Round 1 में मिली सीट बरकरार रखना चाहता है, तो उसे Round 2 में Choice Filling नहीं करनी होगी। ऐसी स्थिति में उसकी पहले से आवंटित सीट सुरक्षित रहेगी और उसे Upgradation के लिए नहीं माना जाएगा।
![]()
उम्मीदवारों को MCC की सलाह
MCC ने सभी पात्र उम्मीदवारों से कहा है कि वे आधिकारिक निर्देशों के अनुसार समय रहते Registration और Choice Filling की प्रक्रिया पूरी करें। समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगे की प्रक्रिया Supreme Court के निर्देशों के अनुसार तय की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नवीनतम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
NEET SS Counselling 2025: MCC ने 18 INI उम्मीदवारों का इस्तीफा क्यों मंजूर किया?
हर्षित गोयल
पत्रकार (BJMC)
डिजिटल मीडिया, कॉपी एडिटिंग, न्यूज़ राइटिंग एवं प्रूफरीडिंग का अनुभव रखते हैं। राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और करंट समाचारों के लेखन, संपादन में सक्रिय हैं।
Discussion about this post