नई दिल्ली, 6 जुलाई 2026
Medical Counselling Committee (MCC) ने
NEET SS Counselling 2025 के तहत
Institute of National Importance (INI) में सीट प्राप्त करने वाले
18 उम्मीदवारों का
Round 1 में आवंटित सीटों से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। MCC ने यह निर्णय उन उम्मीदवारों के अनुरोध के बाद लिया, जिन्हें INI में सीट मिलने के साथ-साथ MCC Counselling के पहले राउंड में भी सीट आवंटित हुई थी।
18 उम्मीदवारों को मिली इस्तीफे की अनुमति
MCC द्वारा जारी सूची के अनुसार, दस्तावेजों के सत्यापन के बाद 18 INI उम्मीदवारों को उनके Round 1 में जॉइन किए गए Super Specialty सीट से इस्तीफा देने की अनुमति दी गई है। यह सुविधा केवल उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराई गई थी जिन्हें INI में सीट मिलने के बाद MCC के माध्यम से आवंटित सीट छोड़नी थी। संबंधित उम्मीदवार अब अपने आवंटित संस्थान से ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर मूल दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।
आगे की Counselling में नहीं मिलेगा मौका
MCC ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने INI में प्रवेश लेने के लिए MCC की सीट से इस्तीफा दिया है, वे
NEET SS Counselling 2025 के आगामी राउंड में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे। इसके साथ ही, केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया गया इस्तीफा ही मान्य होगा। ऑफलाइन माध्यम से दिया गया कोई भी इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सुरक्षा जमा राशि को लेकर भी जारी हुए निर्देश
MCC के अनुसार, केवल उन्हीं उम्मीदवारों की
Security Deposit वापस की जाएगी जिन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सभी औपचारिकताएं पूरी कर इस्तीफा दिया है। अंतिम स्वीकृत उम्मीदवारों की सूची MCC द्वारा जारी कर दी गई है और आगे की Counselling प्रक्रिया नियमानुसार जारी रहेगी।
हर्षित गोयल
पत्रकार (BJMC)
डिजिटल मीडिया, कॉपी एडिटिंग, न्यूज़ राइटिंग एवं प्रूफरीडिंग का अनुभव रखते हैं। राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और करंट समाचारों के लेखन, संपादन में सक्रिय हैं।