SDG Index 2023-2024: नीति आयोग (Niti Aayog) द्वारा पूर्वोत्तर क्षेत्र (NER) जिला सतत विकास लक्ष्य (SDG) सूचकांक रिपोर्ट 2023-24 का दूसरा संस्करण हाल ही में जारी किया गया।
यह सूचकांक (SDG Index 2023-2024) नीति आयोग और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (MoDoNER) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है, जिसमें तकनीकी सहयोग UNDP ने दिया है। यह सूचकांक आठ पूर्वोत्तर राज्यों के जिलों के प्रदर्शन को SDGs के संदर्भ में मापता है।
यह रिपोर्ट 26 अगस्त 2021 को जारी पहले संस्करण की प्रगति को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रीय स्तर पर निगरानी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है। सूचकांक सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय आयामों में विकास संबंधी चुनौतियों को दूर करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी जिला विकास की दौड़ में पीछे न रह जाए।
इस रिपोर्ट (SDG Index 2023-2024) का विमोचन नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी, सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम, MoDoNER के सचिव चंचल कुमार और भारत में UNDP की प्रतिनिधि डॉ. एंजेला लुसिगी की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर नीति आयोग के SDG कार्यक्रम निदेशक राजीव कुमार सेन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के “विकसित भारत @2047” के विजन की दिशा में बढ़ते हुए, वर्ष 2030 तक SDG लक्ष्यों की प्राप्ति एक अहम पड़ाव है। वहीं, CEO सुब्रह्मण्यम ने प्रधानमंत्री द्वारा पूर्वोत्तर क्षेत्र को ‘अष्ट लक्ष्मी’ कहे जाने का हवाला देते हुए इसके विकास को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
यह भी पढ़ें: Haryana: रेजिडेंट डॉक्टरों को बड़ी राहत: अब सालाना 10 दिन अतिरिक्त छुट्टी
SDG Index 2023-2024: रिपोर्ट की मुख्य बातें
- कुल जिलों की संख्या: 121
- सबसे उच्च स्कोर: मिजोरम का हनहतिआल (43 अंक)
- सबसे कम स्कोर: अरुणाचल प्रदेश का लोंगडिंग (71 अंक)
जिलों को चार श्रेणियों में बांटा गया है:
- Achiever (उत्तीर्ण): स्कोर 100
- Front Runner (अग्रणी): स्कोर 65-99
- Performer (प्रदर्शनकर्ता): स्कोर 50-64
- Aspirant (आकांक्षी): स्कोर 50 से कम
मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा के सभी जिले अग्रणी श्रेणी में हैं, जबकि किसी भी जिले को उत्तीर्ण या आकांक्षी श्रेणी में स्थान नहीं मिला है।
राज्यवार सर्वोच्च और न्यूनतम स्कोरिंग जिले:
- अरुणाचल प्रदेश: लोअर दिबांग वैली (36) – लोंगडिंग (58.71)
- असम: डिब्रूगढ़ (29) – दक्षिण सलमारा-मनकाचर (59.71)
- मणिपुर: इम्फाल वेस्ट (21) – फेरेज़वाल (59.71)
- मेघालय: ईस्ट खासी हिल्स (00) – ईस्ट जयंतिया हिल्स (63.00)
- मिजोरम: हनहतिआल (43) – लॉंगतलाई (67.71)
- नगालैंड: मोकोकचुंग (43) – जुन्हेबोटो (63.36)
- सिक्किम: गंगटोक (64) – ग्यालशिंग (71.14)
- त्रिपुरा: गोमती (79) – धलाई (72.29)
प्रदर्शन में सुधार और महत्व:
इस सूचकांक (SDG Index 2023-2024) के ज़रिए जिला स्तर पर साक्ष्य आधारित योजना, संसाधन आवंटन और निगरानी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह रिपोर्ट दर्शाती है कि राष्ट्रीय प्रमुख योजनाएं और स्थानीयकरण प्रयास जैसे आकांक्षी जिला कार्यक्रम जिलों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
UNDP की प्रतिनिधि डॉ. एंजेला लुसिगी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हर आंकड़ा वास्तविक कार्यवाही में तब्दील हो और मानव विकास परिणामों को आगे बढ़ाए।
Discussion about this post