Subscribe to get Updates
  • Login
Medical Reporter
No Result
View All Result
  • Home
  • खबरें
    • राष्ट्रीय ख़बरें
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • डायग्नोज
    • एलोपैथी
    • होम्योपैथी
    • आयुर्वेदिक
    • यूनानी
    • योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा
    • स्वस्थ आहार
    • सौंदर्य
  • नए उत्पाद
    • नई दवाएं
    • सर्जिकल आइटम
    • फिटनेस उपकरण
    • सौंदर्य प्रसाधन
    • मेडिकल डिवाइस
  • मेडिकल कानून
    • कोर्ट की खबरें
    • सरकारी नीतियां
    • नए कानून
    • शासनादेश
  • करियर
    • पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कोर्स
    • नए अवसर
    • मेडिकल स्टोर व्यवसाय
    • फ्रेंचाइजी-थर्ड पार्टी
    • पैथोलॉजी सेंटर
    • मार्केटिंग क्षेत्र
    • मेडिकल रिसर्च
  • एक्स्पर्ट्स
    • मेडिकल की पाठशाला
  • Home
  • खबरें
    • राष्ट्रीय ख़बरें
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • डायग्नोज
    • एलोपैथी
    • होम्योपैथी
    • आयुर्वेदिक
    • यूनानी
    • योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा
    • स्वस्थ आहार
    • सौंदर्य
  • नए उत्पाद
    • नई दवाएं
    • सर्जिकल आइटम
    • फिटनेस उपकरण
    • सौंदर्य प्रसाधन
    • मेडिकल डिवाइस
  • मेडिकल कानून
    • कोर्ट की खबरें
    • सरकारी नीतियां
    • नए कानून
    • शासनादेश
  • करियर
    • पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कोर्स
    • नए अवसर
    • मेडिकल स्टोर व्यवसाय
    • फ्रेंचाइजी-थर्ड पार्टी
    • पैथोलॉजी सेंटर
    • मार्केटिंग क्षेत्र
    • मेडिकल रिसर्च
  • एक्स्पर्ट्स
    • मेडिकल की पाठशाला
No Result
View All Result
Medical Reporter
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार-खबरें Medical Reporter

Haryana: रेजिडेंट डॉक्टरों को बड़ी राहत: अब सालाना 10 दिन अतिरिक्त छुट्टी

admin by admin
July 11, 2025
in Medical Reporter
0
Haryana: रेजिडेंट डॉक्टरों को बड़ी राहत: अब सालाना 10 दिन अतिरिक्त छुट्टी
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Haryana News: हरियाणा सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टरों को बड़ी राहत दी है। पंडित बीडी शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PGIMS) रोहतक और महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा ने सातों दिन ड्यूटी करने वाले पीजी छात्रों (MD/MS) को सालाना 10 दिन की अतिरिक्त छुट्टी देने का फैसला लिया है। यह छुट्टी उन डॉक्टरों को दी जाएगी जो रविवार या छुट्टियों पर भी लगातार ड्यूटी करते हैं।

पीजीआईएमएस रोहतक के निदेशक ने 25 जून 2025 को आदेश जारी करते हुए कहा कि संबंधित विभागाध्यक्षों/यूनिट प्रमुखों को यह अधिकार दिया गया है कि वे विभाग की कार्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पीजी छात्रों को एक स्लॉट में 10 दिनों की छुट्टी स्वीकृत करें।

इसी तरह का आदेश 8 जुलाई 2025 को महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा द्वारा भी जारी किया गया, जिसमें पीजीआईएमएस रोहतक के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया कि “सभी विभागों (प्री-क्लिनिकल, पैरा-क्लिनिकल और क्लिनिकल) के एमडी/एमएस छात्रों को प्रतिवर्ष 10 दिनों की छुट्टी दी जाएगी।”

जनरल सर्जरी विभाग ने जारी की फैमिली वैकेशन शेड्यूल

अग्रसेन मेडिकल कॉलेज के जनरल सर्जरी विभाग ने पहले ही पीजी बैच 2023 और 2024 के लिए 5 दिनों की पारिवारिक छुट्टी की अनुसूची जारी कर दी है। मेडिकल डायलॉग्स के पास इस शेड्यूल की प्रति उपलब्ध है।

यूडीएफ की मुहिम लाई रंग

यह आदेश तब आया जब यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) की हरियाणा इकाई ने लगातार रेजिडेंट डॉक्टरों की समस्याओं को सरकार और संस्थानों के समक्ष उठाया। डॉ. अमित व्यास के नेतृत्व में यूडीएफ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और हिसार की विधायक सावित्री देवी जिंदल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था।

इसके बाद प्रशासन ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और अब यह छुट्टी नीति राज्य के मेडिकल कॉलेजों में लागू हो रही है।

52 वीकली ऑफ और 20 कैजुअल लीव का भी आदेश

यूडीएफ ने 9 जुलाई को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पंडित बी.डी. शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक द्वारा 5 फरवरी को जारी आदेश के अनुसार, अब रेजिडेंट डॉक्टरों को 52 साप्ताहिक अवकाश और 20 कैजुअल छुट्टियाँ सालाना मिलेंगी।

हालांकि डॉक्टरों को वर्ष में 10 रविवारों पर कार्य करना होगा, जिसके बदले उन्हें अन्य दिनों में छुट्टी दी जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य डॉक्टरों के मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और पारिवारिक जीवन से जुड़ाव को बढ़ावा देना है।

डॉ. अमित व्यास ने कहा कि यह पहली बार है जब प्रशासन ने हमारे व्यक्तिगत समय को महत्व दिया है। यह केवल छुट्टी नहीं बल्कि हमारी मानवता की स्वीकृति है। उन्होंने कहा कि भारत के कई मेडिकल कॉलेजों में अभी भी निर्धारित अवकाश नीति लागू नहीं है जिससे डॉक्टरों को मानसिक तनाव, बर्नआउट और अवसाद जैसी समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। यूडीएफ अब ऐसे राज्यों में आरटीआई अभियान चलाने की योजना बना रही है जहाँ रेजिडेंट डॉक्टरों को यह हक नहीं मिल रहा।

पूरे देश में लागू हो आदेश: यूडीएफ की मांग

यूडीएफ ने मांग की है कि हरियाणा की इस मॉडल नीति को पूरे देश के मेडिकल कॉलेजों में लागू किया जाए और डॉक्टरों की ड्यूटी का समय 8 घंटे प्रतिदिन निर्धारित किया जाए।

यूडीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लक्ष्य मित्तल ने कहा कि डॉक्टर इंसानियत की सेवा के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। अगर उन्हें खुद मानवीय व्यवहार नहीं मिलेगा, तो यह पूरे समाज के लिए नुकसानदेह होगा।

सेंट्रल रेजिडेंसी स्कीम 1992 बनी थी लेकिन…

भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 1992 में सेंट्रल रेजिडेंसी स्कीम बनाई थी, जिसमें रेजिडेंट डॉक्टरों के ड्यूटी आवर्स तय किए गए थे। जैसे अधिकतम 12 घंटे की ड्यूटी, साप्ताहिक एक अवकाश और अधिकतम 48 घंटे प्रति सप्ताह। लेकिन यह योजना अब तक केवल कागजों तक ही सीमित रह गई है।

एनएमसी की नई रेगुलेशन और हालात

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) द्वारा वर्ष 2023 में जारी PGMER नियमों में रेजिडेंट डॉक्टरों के कामकाजी घंटे “उचित” कहे गए लेकिन कोई ऊपरी सीमा तय नहीं की गई। इससे स्थिति अस्पष्ट बनी रही और डॉक्टरों की शारीरिक और मानसिक स्थिति प्रभावित होती रही।

यूडीएफ ने एम्स भुवनेश्वर, बीबीनगर और एएफएमसी पुणे जैसे संस्थानों में ड्यूटी नियमों के उल्लंघन की शिकायत NMC और DGHS से की थी। साथ ही सोशल जस्टिस मंत्रालय से भी हस्तक्षेप की मांग की थी।

Advertisement Banner
Previous Post

गोरखपुर: BRD मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर डॉक्टर की लाश मिलने से हड़कंप

Next Post

पूर्वोत्तर जिला SDG Index 2023-2024 जारी: मिजोरम शीर्ष पर, अरुणाचल सबसे पीछे

admin

admin

Next Post
पूर्वोत्तर जिला SDG Index 2023-2024 जारी: मिजोरम शीर्ष पर, अरुणाचल सबसे पीछे

पूर्वोत्तर जिला SDG Index 2023-2024 जारी: मिजोरम शीर्ष पर, अरुणाचल सबसे पीछे

Discussion about this post

Recommended

Panic Attack

Panic Attack या Heart Attack? जानिए दोनों में फर्क और कब लें तुरंत Medical Help…

2 weeks ago
सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों की अमानवीय ड्यूटी घंटों पर केंद्र और NMC को जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों की अमानवीय ड्यूटी घंटों पर केंद्र और NMC को जारी किया नोटिस

10 months ago

Don't Miss

intyog

दिल्ली में 40 स्थानों पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, लाल किला बना आकर्षण का केंद्र

June 21, 2026
cent

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देशभर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया

June 21, 2026
PM YOG

योग दिवस पर पीएम मोदी की ऐसी अपील, जिसे हर किसी को जानना चाहिए

June 21, 2026
MEET

रंगदारी प्रकरण में कार्रवाई की मांग को लेकर केमिस्ट एसोसिएशन एकजुट

June 21, 2026
Medical Reporter

We bring you the best Medical Report that perfect for medical news! check out our website for details.
MedicalReporter.in एक विश्वसनीय और जानकारीपूर्ण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको स्वास्थ्य और चिकित्सा से जुड़ी ताज़ा खबरें, नई रिसर्च, मेडिकल अपडेट्स और विशेषज्ञों की राय एक ही जगह पर मिलती है। इस वेबसाइट का उद्देश्य आम लोगों तक सही, प्रमाणिक और आसान भाषा में हेल्थ से जुड़ी जानकारी पहुँचाना है, ताकि वे अपनी सेहत के प्रति जागरूक और सचेत रह सकें।

यह प्लेटफॉर्म न केवल आम पाठकों के लिए उपयोगी है, बल्कि डॉक्टर, मेडिकल स्टूडेंट्स और हेल्थ प्रोफेशनल्स के लिए भी एक भरोसेमंद स्रोत है। MedicalReporter.in पर आपको बीमारियों, इलाज, नई दवाओं, हेल्थ टिप्स और मेडिकल इंडस्ट्री से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी समय-समय पर अपडेट के साथ मिलती रहती है।

Follow us

Recent News

intyog

दिल्ली में 40 स्थानों पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, लाल किला बना आकर्षण का केंद्र

June 21, 2026
cent

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देशभर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया

June 21, 2026
PM YOG

योग दिवस पर पीएम मोदी की ऐसी अपील, जिसे हर किसी को जानना चाहिए

June 21, 2026
MEET

रंगदारी प्रकरण में कार्रवाई की मांग को लेकर केमिस्ट एसोसिएशन एकजुट

June 21, 2026

Categories

  • Medical Reporter
  • आयुर्वेदिक
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एक्स्पर्ट्स
  • एलोपैथी
  • करियर
  • कोर्ट की खबरें
  • खबरें
  • डायग्नोज
  • दिल्ली
  • नई दवाएं
  • नए अवसर
  • नए उत्पाद
  • नए कानून
  • पंजाब
  • फिटनेस उपकरण
  • मार्केटिंग क्षेत्र
  • मुख्य समाचार-खबरें
  • मेडिकल कानून
  • मेडिकल की पाठशाला
  • मेडिकल डिवाइस
  • मेडिकल रिसर्च
  • यूनानी
  • योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय ख़बरें
  • शासनादेश
  • सरकारी नीतियां
  • सर्जिकल आइटम
  • सौंदर्य
  • स्वस्थ आहार
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • होम्योपैथी
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 Medical Reporter.

No Result
View All Result
  • Home
  • खबरें
    • राष्ट्रीय ख़बरें
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • डायग्नोज
    • एलोपैथी
    • होम्योपैथी
    • आयुर्वेदिक
    • यूनानी
    • योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा
    • स्वस्थ आहार
    • सौंदर्य
  • नए उत्पाद
    • नई दवाएं
    • सर्जिकल आइटम
    • फिटनेस उपकरण
    • सौंदर्य प्रसाधन
    • मेडिकल डिवाइस
  • मेडिकल कानून
    • कोर्ट की खबरें
    • सरकारी नीतियां
    • नए कानून
    • शासनादेश
  • करियर
    • पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कोर्स
    • नए अवसर
    • मेडिकल स्टोर व्यवसाय
    • फ्रेंचाइजी-थर्ड पार्टी
    • पैथोलॉजी सेंटर
    • मार्केटिंग क्षेत्र
    • मेडिकल रिसर्च
  • एक्स्पर्ट्स
    • मेडिकल की पाठशाला

© 2026 Medical Reporter.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In