Dr Bobby Mukkamala: भारतीय मूल के चिकित्सक डॉ बॉबी मुक्कामाला ने एक ऐतिहासिक क्षण में अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (AMA) के 180वें अध्यक्ष के रूप में शपथ ली है। वे इस प्रतिष्ठित संगठन का नेतृत्व करने वाले पहले भारतीय मूल के डॉक्टर बन गए हैं। मंगलवार को उन्होंने यह शपथ ग्रहण की।
Dr Bobby Mukkamala, जो एक ओटोलैरिन्जोलॉजिस्ट (कान, नाक और गला विशेषज्ञ) हैं, ने स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से जूझते हुए यह उपलब्धि हासिल की। पिछले साल नवंबर में उनके मस्तिष्क में 8 सेमी का ट्यूमर पाया गया था। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भावुक होते हुए कहा, “कुछ महीने पहले मैं नहीं जानता था कि यह रात कभी संभव हो पाएगी।”
AMA में वर्षों से सक्रिय भूमिका
Dr Bobby Mukkamala, AMA में अपने रेजिडेंसी के समय से ही सक्रिय रहे हैं और वर्तमान में संगठन के Substance Use and Pain Care Task Force के चेयरमैन हैं। 2009 में वे AMA की Council on Science and Public Health के सदस्य बने और 2016-17 में इसके चेयर भी रहे। 2017 और 2021 में उन्हें AMA के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में चुना गया।
फ्लिंट शहर की सेवा में अग्रणी भूमिका
Dr Bobby Mukkamala का परिवार 1970 के दशक की शुरुआत में भारत से अमेरिका के मिशिगन राज्य के फ्लिंट शहर में आकर बसा था। उन्होंने फ्लिंट के पानी संकट के समय अहम भूमिका निभाई और Community Foundation of Greater Flint के चेयर के रूप में बच्चों पर लेड के असर को कम करने वाले प्रोजेक्ट्स में निवेश किया।
संगठन के बयान में कहा गया, “दो प्रवासी डॉक्टरों के बेटे, डॉ मुक्कामाला को चिकित्सा क्षेत्र में आने की प्रेरणा अपने माता-पिता से मिली और वे अपने गृहनगर फ्लिंट लौटकर वहीं की सेवा करने लगे।”
यह भी पढ़ें: BJ Medical College: क्रैश के बाद अहमदाबाद के बीजे हॉस्टल मेस का नजारा दिल दहलाने वाला
व्यक्तिगत जीवन और योगदान
Dr Bobby Mukkamala ने University of Michigan Medical School से स्नातक किया और Loyola University Medical Center, Chicago से रेजिडेंसी पूरी की। वे अपनी पत्नी डॉ नीता कुलकर्णी (प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ) के साथ चिकित्सा कार्य में सक्रिय हैं। दोनों ने मिलकर 2012 में University of Michigan, Flint में Endowed Health Professions Scholarships की स्थापना की।
उनके दो पुत्र हैं निखिल, जो एक बायोमेडिकल इंजीनियर हैं और देवन, जो राजनीतिक विज्ञान में पीएचडी कर रहे हैं।
उपलब्धियों की सूची में एक और उपलब्धि
Dr Bobby Mukkamala को AMA फाउंडेशन का “Excellence in Medicine” लीडरशिप अवार्ड भी मिल चुका है। उनकी यह नियुक्ति भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी।
Discussion about this post