AIIMS CRE Result 2025: एम्स यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2025 (CRE 2025) का परिणाम घोषित कर दिया है।
जिन उम्मीदवारों ने एम्स सीआरई ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों की भर्ती के लिए परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एम्स सीआरई रिजल्ट 2025 की जांच के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करना होगा।
एम्स सीआरई रिजल्ट 2025 (AIIMS CRE Result 2025) परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। परीक्षा 90 मिनट तक चली थी, जिसके दौरान उम्मीदवारों को 400 अंकों के लिए 100 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने थे। प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प थे और चार अंक निर्धारित थे। प्रश्नपत्रों में 25 MCQ सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर की योग्यता और ज्ञान से संबंधित थे, जबकि 75 MCQ संबंधित समूह के डोमेन से संबंधित थे।
यह भी पढ़ें: फार्मा कंपनी की दवा Eluxadoline को US FDA से मिली मंजूरी, अहमदाबाद में होगा उत्पादन
इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 4579 भर्तियां होनी है। यह भर्ती अभियान स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत केंद्रीय सरकारी अस्पतालों में ग्रुप बी और सी के रिक्त पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। ये भर्तियां असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, ऑफिसर असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड ए सहित अन्य पदों पर की जाएंगी।
एम्स सीआरई रिजल्ट 2025 (How to check AIIMS CRE Result 2025?)
- एम्स परीक्षा पोर्टल aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर प्रदर्शित CRE परिणाम लिंक खोलें।
- अपने ग्रुप कोड के लिए परिणाम लिंक खोलें।
- रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम देखें।
Discussion about this post