नई दिल्ली, 20 अगस्त 2026
National Medical Register (NMR) में अब Doctors की Active या Inactive Licence Status और उनके खिलाफ हुई Disciplinary Action की जानकारी शामिल की जा सकती है। National Medical Commission (NMC) ने Registration of Medical Practitioners and Licence to Practice Medicine Regulations, 2023 में संशोधन के लिए नया Draft जारी किया है। यह Draft 11 अगस्त 2026 को Gazette में प्रकाशित किया गया। NMC ने Stakeholders से इस Draft पर Objections और Suggestions मांगे हैं, जिसके लिए Gazette Notification की तारीख से 30 दिनों का समय दिया गया है।
NMR में जुड़ेंगी 2 नई Details
मौजूदा नियमों के तहत National Medical Register में Doctors से जुड़ी कई जानकारियां Public की जानी हैं। इनमें Registration Number, Name, Father’s Name, Registration Date, Working Place, Medical Qualification, Specialty, Year of Passing, University और Qualification प्राप्त करने वाले Institute या University की जानकारी शामिल है। अब NMC ने इसमें दो नई Categories जोड़ने का प्रस्ताव रखा है। Draft के अनुसार NMR में Doctor की Licence to Practice Medicine की Active/Inactive Status और Registered Medical Practitioner के खिलाफ की गई Disciplinary Action, यदि कोई हो, की Details भी दर्ज की जाएंगी।
यह भी पढ़ें: AI पर NMC Chief का बड़ा बयान, कहा- Doctors की जिम्मेदारी रहेगी जरूरी…
![]()
NMC ने Draft में किया बड़ा बदलाव
NMC के नए Draft में Regulation 5 की Clause (ii) के तहत दो नई Sub-Clauses (k) और (l) जोड़ने का प्रस्ताव है। Clause (k) में Licence to Practice Medicine की Active/Inactive Status और Clause (l) में RMP के खिलाफ Disciplinary Action की Details शामिल करने की बात कही गई है। National Medical Register एक Centralised Digital Database है, जिसमें Licensed Allopathic Doctors का Registration Data रखा जाता है। 2023 Regulations में NMR में Doctors से जुड़ी 10 प्रमुख जानकारियां शामिल करने का प्रावधान था। नए प्रस्ताव के बाद इसमें Professional Licence और Disciplinary Record से संबंधित जानकारी भी जुड़ सकती है।
![]()
30 दिनों में मांगे Objections और Suggestions
यह नया Draft 11 अगस्त 2026 को Gazette में प्रकाशित किया गया। NMC ने इससे पहले अप्रैल 2026 में भी Regulations में Amendment के लिए एक Draft जारी किया था और Stakeholders से 7 मई 2026 तक Objections और Suggestions मांगे थे। अब नए Draft में कई Regulations में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया है। NMC के अनुसार Regulations 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 10, 11, 12 और 13 में बदलाव प्रस्तावित हैं, जबकि Regulation 9A को शामिल करने और Regulation 9 को हटाने का प्रस्ताव है। साथ ही, अप्रैल में जारी पिछले Draft को वापस लिया गया है।
यह भी पढ़ें: AIIMS Bathinda: पावरफुल गवर्निंग बॉडी में शामिल हुए Dr. Ashok Kumar Mittal; जानिए अहम फैसला!
दीपक अरोड़ा
पत्रकार (BAJMC ,LLB )
सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।
Discussion about this post