नई दिल्ली/पटना, बिहार, 3 अगस्त 2026
Central Bureau of Narcotics (CBN) ने Operation Vajra के तहत बिहार में नकली और अवैध दवाओं के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गया और पटना के मसौढ़ी में 8 अवैध गोदाम और एक अवैध Manufacturing Unit का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में Tramadol Tablets, Codeine Syrup, Buprenorphine Injection और अन्य नकली दवाएं बरामद की गईं। CBN ने इस नेटवर्क के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी के अनुसार यह कार्रवाई वर्ष 2025 में दर्ज मामले की जांच का हिस्सा है और इसे उसी जांच में बड़ी सफलता माना जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।
गया में बड़ी बरामदगी
CBN की टीम ने गया जिले में चार अवैध गोदामों पर छापेमारी कर 68,200 Tramadol Tablets, 59,000 अन्य Tablets और 52,542 Codeine Syrup Bottles जब्त कीं। जांच के दौरान तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर 22 जुलाई को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में मिले इनपुट के बाद पता चला कि फरार आरोपी ने गया के खानजहांपुर इलाके में दोबारा अवैध गोदाम संचालित करना शुरू कर दिया था। कई दिनों की गुप्त निगरानी के बाद CBN ने उसे दबोच लिया। इसके बाद 16 से 27 जुलाई के बीच बिहार में लगातार विशेष अभियान चलाकर कई ठिकानों पर कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें: Project Saarthi को देशभर के अस्पतालों में लागू करने की तैयारी, JP Nadda ने की High-Level Meeting
![]()
Factory और गोदामों का खुलासा
मुख्य आरोपी की निशानदेही पर दो और अवैध गोदामों से 21,373 Buprenorphine Injection Ampoules बरामद किए गए। इसके अलावा Clavam-625, Pan-40, Betadine Ointment और Azithral जैसी नकली एवं मिलावटी दवाएं भी मिलीं। स्थानीय पुलिस की मदद से शहर के छह अन्य अनधिकृत गोदामों की पहचान कर वहां से भी बड़ी मात्रा में गैरकानूनी रूप से संग्रहित दवाएं जब्त की गईं। वहीं, पूछताछ के दौरान पटना के मसौढ़ी स्थित एक फार्महाउस में चल रही अवैध Manufacturing Unit का भी खुलासा हुआ। संयुक्त कार्रवाई में मशीनें, रसायन, उपकरण और Artificial Flavouring Agents बरामद कर पूरी फैक्ट्री को NDPS Act, 1985 के तहत सील कर दिया गया।
![]()
जांच में सामने आया पूरा नेटवर्क
CBN की जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह कम आय वाले इलाकों में बिना Rent Agreement के गोदाम किराए पर लेता था और डिजिटल रिकॉर्ड से बचने के लिए नकद भुगतान करता था। कानून प्रवर्तन एजेंसियों की निगरानी से बचने के लिए फर्जी पहचान दस्तावेजों पर जारी Mobile Connections का इस्तेमाल किया जाता था। CBN से मिली जानकारी के आधार पर बिहार राज्य औषधि विभाग ने भी समानांतर कार्रवाई करते हुए 4,39,774 Tablets/Capsules, 1,895 Injection/Vials/Ampoules, 3,811 Syrup Bottles और 3,490 अन्य दवा उत्पाद जब्त किए। एजेंसी के अनुसार इस वर्ष उसकी मध्य प्रदेश इकाई 90 मामले दर्ज, 3 अवैध Labs का भंडाफोड़ और 121 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। मामले में अंतर-राज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।
दीपक अरोड़ा
पत्रकार (BAJMC ,LLB )
सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।
Discussion about this post