ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश, 15 जुलाई 2026
Indian Pharmacopoeia Commission (IPC) और Uttar Pradesh Pharma Council (UPPPC) ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, नियामक उत्कृष्टता और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक Memorandum of Understanding (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता 14 जुलाई 2026 को India Expo Mart, Greater Noida में आयोजित YEIDA MedTech Investors Meet & Site Visit 2026 के दौरान हुआ। इस साझेदारी का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में Pharmaceutical और Medical Device Ecosystem को मजबूत बनाना, Patient Safety को बेहतर करना तथा उद्योगों, विशेषकर MSMEs, को आधुनिक डिजिटल उपकरणों और प्रशिक्षण के माध्यम से सहयोग प्रदान करना है।
Quality Standards पर रहेगा विशेष फोकस
इस साझेदारी के तहत IPC और UPPPC मिलकर दवा एवं Medical Device उद्योगों में Quality Standards और Regulatory Compliance को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। साथ ही Indian Pharmacopoeia, Pharmacovigilance और Materiovigilance से जुड़ी जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त अभियान चलाए जाएंगे। दोनों संस्थाएं उद्योग से जुड़े हितधारकों के लिए Training Program, Workshops और Awareness Campaign आयोजित करेंगी, ताकि गुणवत्ता मानकों का बेहतर पालन सुनिश्चित किया जा सके और स्वास्थ्य क्षेत्र में नियामक ढांचे को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें: NMC MBBS Seats: 1,36,939 सीटों का पूरा ब्योरा जारी, यहां देखें पूरी List…
![]()
MSMEs और Research को मिलेगा बढ़ावा
MoU के तहत अनुसंधान, नवाचार और Industry-Academia Collaboration को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा Micro, Small and Medium Enterprises (MSMEs) को प्रतिकूल घटनाओं (Adverse Events) की रिपोर्टिंग के लिए Digital Reporting Tools उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे छोटे और मध्यम उद्योगों को नियामकीय प्रक्रियाओं का पालन करने में सुविधा मिलेगी। साझेदारी का उद्देश्य नई तकनीकों को बढ़ावा देना, उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाना और उत्तर प्रदेश को Medical Technology एवं Pharmaceutical Innovation के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना भी है।
![]()
Patient Safety और Healthcare Ecosystem होगा मजबूत
IPC ने कहा कि यह समझौता भारत में Patient Safety, Quality Assurance और Post-Marketing Surveillance को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दोनों संस्थाएं मिलकर ऐसा Healthcare Ecosystem विकसित करने का प्रयास करेंगी, जो गुणवत्ता, सुरक्षा, नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दे। इस पहल से उत्तर प्रदेश को Pharmaceutical, Medical Devices और Healthcare Technologies के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: NPPA ने 39 नई दवाओं की Retail Prices तय कीं, Heart, Diabetes और Cancer मरीजों को राहत…
दीपक अरोड़ा
पत्रकार (BAJMC ,LLB )
सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।
Discussion about this post