नई दिल्ली, 11 जुलाई 2026
केंद्र सरकार की National Pharmaceutical Pricing Authority (NPPA) ने 39 नई Drug Formulations की अधिकतम Retail Prices अधिसूचित कर दी हैं। यह कीमतें Drugs (Prices Control) Order (DPCO), 2013 के तहत निर्धारित की गई हैं। सूची में Heart Disease, High Blood Pressure, Diabetes, Cancer, HIV, Eye Diseases, Infection और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाएं शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य मरीजों को आवश्यक दवाएं तय कीमत पर उपलब्ध कराना और दवा बाजार में पारदर्शिता बनाए रखना है।
Heart, Diabetes और Cancer की कई दवाएं शामिल
NPPA द्वारा जारी अधिसूचना में कई Fixed-Dose Combination और विशेष Formulations की कीमतें तय की गई हैं। इनमें Amlodipine, Telmisartan, Metoprolol, Bisoprolol, Atorvastatin, Aspirin और Clopidogrel आधारित दवाएं शामिल हैं, जिनका उपयोग Heart Disease और High Blood Pressure के इलाज में किया जाता है।
वहीं Diabetes मरीजों के लिए Dapagliflozin, Empagliflozin, Sitagliptin, Metformin, Glimepiride और Voglibose आधारित दवाओं की Retail Prices भी अधिसूचित की गई हैं। इसके अलावा Infection, Allergy, Eye Diseases और HIV Therapy में इस्तेमाल होने वाली कई दवाएं भी इस सूची का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें: Drug Testing Fees: दवा परीक्षण शुल्क हर साल बढ़ेंगे, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया यह नया नियम…
महंगी Life-Saving दवाओं की कीमत भी तय
नई सूची में कई उच्च कीमत वाली Life-Saving Medicines भी शामिल हैं। इनमें Tenecteplase Injection (TNK-TPA) 50 mg की अधिकतम Retail Price ₹60,238.27 प्रति Vial तय की गई है। यह दवा Heart Attack और Acute Stroke जैसी आपात स्थितियों में उपयोग की जाती है।
इसके अलावा Imatinib Oral Solution, Darunavir + Ritonavir + Dolutegravir Combikit, Netarsudil + Latanoprost Eye Drops और Vitamin D3 Oral Solution जैसी दवाओं की अधिकतम कीमत भी निर्धारित की गई है। NPPA ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचित Retail Prices पर लागू GST अलग से जोड़ा जाएगा।

मरीजों को क्या होगा फायदा?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार NPPA द्वारा Retail Prices तय होने से मरीजों को नई दवाएं निर्धारित अधिकतम कीमत से अधिक पर नहीं बेची जा सकेंगी। इससे दवाओं की अनावश्यक मूल्य वृद्धि पर रोक लगेगी और मरीजों को आवश्यक उपचार उचित कीमत पर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। DPCO-2013 के तहत निर्धारित कीमत से अधिक वसूली करने पर संबंधित कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान भी है।
Drug Formulations और उनकी नई Retail Prices List
39 Drug Formulations की पूरी सूची देखें
नोट: उपरोक्त कीमतें प्रति यूनिट (Tablet/Capsule/ml/Vial/Kit) निर्धारित अधिकतम Retail Price हैं। इन पर लागू GST अलग से जोड़ा जा सकता है। निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने पर DPCO-2013 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।यह भी पढ़ें: Cancer Cases 2050: 2050 तक लगभग दोगुने हो सकते हैं Cancer के मामले, WHO की रिपोर्ट में बड़ा अलर्ट
दीपक अरोड़ा
पत्रकार (BAJMC ,LLB ) सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।

01
02
03