UDF: डॉक्टर्स और मेडिकल छात्रों के अधिकारों व कल्याण के लिए समर्पित संगठन यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) ने 2025-26 सत्र के लिए अपनी राष्ट्रीय कोर कमेटी की घोषणा कर दी है। इस कार्यकाल के दौरान डॉक्टरों की सुरक्षा, सम्मान और कार्य स्थितियों में सुधार को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस बार की टीम में अनुभवी विशेषज्ञों के साथ-साथ युवा और समर्पित डॉक्टरों को शामिल किया गया है।
- डॉ. लक्ष्य मित्तल को चेयरपर्सन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- डॉ. अमित व्यास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और डॉ. अरुण के. कुमार को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रमुख नियुक्तियाँ इस प्रकार हैं:
राष्ट्रीय पदाधिकारी
- डॉ. भारत राठौड़ – राष्ट्रीय वित्त सचिव
- डॉ. अदिति सिंह – सोशल मीडिया सचिव
- स्वामी दास – राष्ट्रीय RTI सेल प्रमुख
- डॉ. चारु माथुर और सत्यं सिंह राजपूत – कानूनी सलाहकार
- डॉ. ले पघडार – दिव्यांगजन सचिव
- डॉ. अक्षत गौतम और डॉ. मनोज जाट – JR सचिव
ज़ोनल सचिव
- उत्तर क्षेत्र: डॉ. शुभप्रताप सोलंकी, डॉ. हनुमान बिश्नोई, डॉ. कृष्णा शर्मा, डॉ. आलोक सिंह
- दक्षिण क्षेत्र: डॉ. हरिहरन
- पूर्वी क्षेत्र: डॉ. अंशुमान पात्र, डॉ. जुगल कृष्ण डोले, डॉ. अमित कुमार गिरी
- पश्चिम क्षेत्र: डॉ. अजीत सिंह शेखावत, डॉ. सम्यक बंसल, डॉ. सुखाराम गेहलोत
- मध्य क्षेत्र: डॉ. विकास मिल्की, डॉ. ससनपुरी साई संतोष तेजा, डॉ. रजत खुराना
यह भी पढ़ें: Azamgarh: जिला अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर! मरीज को नहीं मिला बेड, फर्श पर दी गई ऑक्सीजन
अन्य प्रमुख विभाग
- मानसिक स्वास्थ्य सचिव: डॉ. प्रशांत शर्मा, डॉ. ललित तंवर, डॉ. अंशिता छाबड़ा
- एंटी रैगिंग सचिव: डॉ. हर्षित नारनिवाल, डॉ. दिवजोत सिंह कालरा, डॉ. अक्षय शर्मा
- शोध प्रकोष्ठ: डॉ. कंचन डोचानिया और रिदम
- शैक्षणिक प्रकोष्ठ: डॉ. अभिनंदना टोकस और डॉ. खुशबू व्यास
- एफएमजी सचिव: डॉ. योगेन्द्र पाल यादव और डॉ. वंश चोपड़ा
- आईटी सेल: डॉ. राकेश बेनीवाल और डॉ. गोपाल सिंह
स्टूडेंट और डेंटल विंग
- स्टूडेंट विंग सचिव: बतूल फातिमा, अमृत सिंह, आर्यन कंसल, अक्षत तिवारी
- डेंटल विंग प्रमुख: डॉ. जगपति भारद्वाज
सोशल मीडिया टीम
डॉ. शशांक तिवारी, दीपेंद्र, प्रज्ञा चौहान, तृप्ति यादव, डॉ. अयान भाटी, आई.वी. सबरीश, और शेख कैफुद्दीन को टीम में शामिल किया गया है।
अध्यक्ष का बयान
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लक्ष्य मित्तल ने कहा कि नई टीम मेडिकल शिक्षा में ठोस सुधार लाने, रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए निर्धारित कार्य समय सुनिश्चित करने और डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा को रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि UDF का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों की गरिमा, सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा करना है, ताकि देशवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
Discussion about this post