Top Colleges में इन संस्थानों का दबदबा
IIRF Rankings 2026 के अनुसार AIIMS New Delhi पहले स्थान पर रहा। इसके बाद Christian Medical College (CMC), Vellore, JIPMER Puducherry, Armed Forces Medical College (AFMC), Pune और Maulana Azad Medical College (MAMC), New Delhi जैसे संस्थानों ने शीर्ष स्थान हासिल किए। Ranking में कई अन्य प्रतिष्ठित सरकारी और निजी Medical Colleges को भी जगह मिली है। रिपोर्ट के अनुसार संस्थानों का मूल्यांकन शिक्षा की गुणवत्ता, रिसर्च, फैकल्टी, क्लिनिकल ट्रेनिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और संस्थागत प्रतिष्ठा सहित कई मानकों पर किया गया।यह भी पढ़ें: PCOS Social Media Trends: इंस्टाग्राम-रील्स के दावों में कितनी सच्चाई? जानिए एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा!
Medical Aspirants के लिए क्यों है अहम
हर वर्ष जारी होने वाली ऐसी Rankings मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शक मानी जाती हैं। NEET UG Counselling के दौरान छात्र अक्सर कॉलेज की Academic Reputation, Hospital Exposure, Research Opportunities और Placement रिकॉर्ड जैसे पहलुओं को ध्यान में रखते हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी Ranking को अंतिम आधार नहीं माना जाना चाहिए और छात्रों को फीस, स्थान, उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों की संख्या, फैकल्टी तथा व्यक्तिगत प्राथमिकताओं का भी मूल्यांकन करना चाहिए।
144 Medical Colleges का हुआ मूल्यांकन
IIRF Rankings 2026 में इस बार देशभर के 144 Medical Colleges को शामिल किया गया। Ranking का उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को विभिन्न संस्थानों के प्रदर्शन की तुलनात्मक जानकारी उपलब्ध कराना है। इसमें सरकारी, केंद्रीय और निजी Medical Colleges का मूल्यांकन निर्धारित मानकों के आधार पर किया गया। Ranking के नतीजे मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता, रिसर्च क्षमता और संस्थानों की समग्र प्रदर्शन स्थिति को दर्शाते हैं तथा प्रवेश की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराते हैं।यह भी पढ़ें: Ankylosing Spondylitis: कमर दर्द का यह शुरुआती लक्षण हो सकता है स्पोंडिलाइटिस का संकेत...
दीपक अरोड़ा
पत्रकार (BAJMC ,LLB ) सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।

01
02
03