NEET PG 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS), NBE ने नीट पीजी 2025 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार कुल 2,42,493 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित थे, जिसमें से 2,30,114 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया। कुल 1,28,116 उम्मीदवार NEET PG 2025 में सफल हुए हैं।
NEET PG 2025 की परीक्षा 3 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा MD/MS/DNB/DrNB (Direct 6 Years Courses) PG Medical Diploma Courses 2025-26 सत्र में प्रवेश के लिए थी। उम्मीदवार अपनी स्कोर और रैंक NBEMS की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, NEET-PG 2025 एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इसलिए स्कोर नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू नहीं की गई।
क्वालीफाइंग कट-ऑफ स्कोर (800 में से)
- सामान्य/EWS: 50वें पर्सेंटाइल – 276
- सामान्य PwBD: 45वें पर्सेंटाइल – 255
- SC/ST/OBC (PwBD सहित): 40वें पर्सेंटाइल – 235
सत्यापन और स्कोरकार्ड
- सभी प्रश्न और उत्तर की समीक्षा संबंधित विशेषज्ञों द्वारा की गई। कोई प्रश्न तकनीकी रूप से गलत नहीं पाया गया।
- उम्मीदवार 29.08.2025 से NBEMS की वेबसाइट से अपना इंडिविजुअल स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड केवल 6 महीने तक उपलब्ध रहेगा।
- MBBS/FMGE अंकों की जानकारी आवेदन फॉर्म के अनुसार सत्यापित की जाएगी। किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर उम्मीदवार की कैंडिडेचर रद्द की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: पद्मश्री से सम्मानित डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय बने AIIMS गुवाहाटी के नए अध्यक्ष
स्टेट/ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट
- ऑल इंडिया 50% कोटा की मेरिट सूची अलग से घोषित की जाएगी।
- राज्य कोटा मेरिट सूची राज्य/UT द्वारा अपने मानदंडों और आरक्षण नीति के अनुसार बनाई जाएगी।
NEET PG 2025 रिजल्ट कैसे चेक करें
- NBE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- ‘NEET PG’ सेलेक्ट करें।
- NEET PG रिजल्ट PDF पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर खुली सूची में रोल नंबर खोजें।
- रोल नंबर टाइप करें और रिजल्ट देखें।
- PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
Discussion about this post