Bihar NEET UG 2025: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (BCECEB) ने NEET UG 2025 की स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यह सूची बिहार के 85% कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए तैयार की गई है।
मेरिट लिस्ट (Bihar NEET UG 2025) आने के साथ ही यह साफ हो गया है कि बिहार के टॉपर्स की पहली पसंद पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) है। काउंसलिंग के लिए भरे गए आवेदन के अनुसार, टॉप 150 रैंक वाले अधिकतर छात्रों ने पीएमसीएच को अपनी पहली पसंद के रूप में चुना है।
PMCH मेडिकल की दुनिया में अपनी प्रतिष्ठा और बेहतर शिक्षा के लिए हमेशा से टॉपर्स की पहली पसंद रहा है। इसके बाद छात्र नालंदा मेडिकल कॉलेज (NMCH), पटना और आईजीआईएमएस (IGIMS), पटना को अपनी दूसरी और तीसरी पसंद बता रहे हैं।
स्टेट मेरिट लिस्ट में टॉपर्स
इस साल की स्टेट रैंक 1 पर ऋणालिनी किशोर झा का नाम है, जिनकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) 181 है। स्टेट रैंक के अनुसार टॉपर्स:
- स्टेट रैंक 1: ऋणालिनी किशोर झा
- स्टेट रैंक 2: मुस्कान
- स्टेट रैंक 3: ऋषभ
- स्टेट रैंक 4: आर्यन कुमार
प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- स्टेट मेरिट लिस्ट (Bihar NEET UG 2025) 20 अगस्त को जारी की गई थी।
- पहले राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 24 अगस्त को घोषित किया गया।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान छात्रों को अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
Bihar NEET UG 2025 काउंसलिंग के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
- नीट यूजी एडमिट कार्ड
- नीट यूजी स्कोर कार्ड
- मैट्रिक सर्टिफिकेट
- इंटरमीडिएट या इसके समकक्ष परीक्षा पास सर्टिफिकेट और मार्कशीट
- आवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निजी मेडिकल/डेंटल कॉलेजों के लिए जरूरी सभी प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज 6 फोटो
- UGMAC-2025 ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट
- आधार कार्ड
- बायोमेट्रिक पहचान रिपोर्ट फॉर्म 1
- अन्य जरूरी दस्तावेज जैसे PH/EWS सर्टिफिकेट
बिहार के प्रमुख मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में सीटें
कॉलेज
सीट संख्या
PMCH, पटना
165
DMCH, दरभंगा
97
JLNMCH, भागलपुर
98
NMCH, पटना
124
SKMCH, मुजफ्फरपुर
98
ANMSCH, गया
98
IGIMS, पटना
128
GMC, बेतिया
102
BMIMS, पावापुरी
102
JKTMC, मधेपुरा
85
ESICMC, बिहटा
50
GMC, पूर्णिया
85
पटना डेंटल कॉलेज
30
GDC, रहुई नालंदा
85