पटना, 26 जुलाई 2026
National Medical Commission (NMC) ने बिहार में Medical Education को बड़ा बढ़ावा देते हुए 740 अतिरिक्त MBBS Seats को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद राज्य में कुल MBBS सीटों की संख्या 3,420 से बढ़कर 4,160 हो गई है। नई सीटों का लाभ Government और Private दोनों Medical Colleges को मिलेगा। इससे NEET UG 2026 के अभ्यर्थियों के लिए राज्य में MBBS में प्रवेश के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही बिहार अन्य राज्यों के छात्रों के लिए भी मेडिकल शिक्षा का एक बड़ा केंद्र बनकर उभर सकता है।
![]()
Government Colleges में बढ़ीं सीटें
NMC की मंजूरी के बाद बिहार के 12 Government Medical Colleges में कुल 190 नई MBBS Seats जोड़ी गई हैं, जिससे इन कॉलेजों की कुल सीटें 1,520 से बढ़कर 1,710 हो गई हैं। Patna Medical College Hospital (PMCH) और Nalanda Medical College Hospital (NMCH) में सीटें 200 और 150 से बढ़ाकर 250 और 200 कर दी गई हैं। इसके अलावा Darbhanga Medical College and Hospital (DMCH), Jawaharlal Nehru Medical College, Bhagalpur और Sri Krishna Medical College and Hospital (SKMCH), Muzaffarpur में भी MBBS सीटों में 30-30 सीटों की बढ़ोतरी की गई है। वहीं IGIMS Patna, ANMMCH Gaya, GMCH Bettiah, GMCH Purnia, JKTMCH Madhepura, ESIC Medical College Bihta और RDJM Medical College की सीटों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: Medical Faculty Regulations 2025 से कैसे दूर होगी शिक्षकों की कमी? संसद में सरकार ने दिया बड़ा जवाब…
![]()
Private Colleges को सबसे बड़ा फायदा
बिहार के 14 Private Medical Colleges को इस फैसले से सबसे अधिक लाभ मिला है। इन संस्थानों में कुल 550 अतिरिक्त MBBS Seats स्वीकृत की गई हैं, जिससे इनकी कुल सीटें 1,900 से बढ़कर 2,450 हो गई हैं। Netaji Subhas Medical College, Bihta में सीटें 150 से बढ़ाकर 250, Virat Ramayan Institute of Medical Sciences में 50 से 150, Mata Gujri Medical College, Kishanganj और Lord Buddha Koshi Medical College, Saharsa में 150 से 200 तथा Mahabodhi Medical College में 100 से 150 कर दी गई हैं। इसके अलावा दो नए Private Medical Colleges — Buddha Hospital and Research Institute और Srinivasa Ji Educational and Research Institute of Medical Sciences — को भी 100-100 MBBS सीटों के साथ मौजूदा शैक्षणिक सत्र से प्रवेश की अनुमति मिली है।
यह भी पढ़ें: MBBS Seats: 1.39 लाख सीटें, 844 Medical Colleges… क्या डॉक्टरों की कमी होगी दूर?
दीपक अरोड़ा
पत्रकार (BAJMC ,LLB )
सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।
Discussion about this post