सहारनपुर, 15 जुलाई 2026
आगामी Kanwar Yatra 2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और स्वास्थ्य सेवाओं से सुसज्जित बनाने के उद्देश्य से बुधवार को Indian Medical Association (IMA), Saharanpur और पुलिस प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय ने की, जिसमें प्रभारी निरीक्षक जनकपुरी, IMA के पदाधिकारी और चिकित्सकों ने भाग लिया। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने, आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस-IMA के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
Special Medical Team का गठन
बैठक में IMA Saharanpur ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को देखते हुए चिकित्सकों की Special Medical Team का गठन किया गया है। यह टीम यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएगी। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे और पुलिस तथा मेडिकल टीम लगातार संपर्क में रहकर हर स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटें।
![]()
यह भी पढ़ें: Saharanpur News: हार्ट अटैक के बाद जान बचाने में मदद करेगा ₹40 हजार का Injection, जानिए कैसे…
![]()
Hospital Beds और Emergency Plan तैयार
बैठक में निर्णय लिया गया कि आवश्यकता पड़ने पर उपचार के लिए चिन्हित अस्पतालों में Hospital Beds आरक्षित रखे जाएंगे। साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए Emergency Contact Numbers भी जारी किए गए हैं। IMA के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि चिकित्सा शिविरों, स्वास्थ्यकर्मियों और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को समय पर उपचार मिल सके।
![]()
![]()
Police-IMA समन्वय पर विशेष जोर
बैठक में पुलिस प्रशासन और IMA के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी तालमेल ही Kanwar Yatra को सफल और सुरक्षित बनाने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। पुलिस प्रशासन ने IMA द्वारा किए जा रहे जनसेवी सहयोग की सराहना करते हुए सभी अधिकारियों और चिकित्सकों से अपील की कि वे आपसी समन्वय बनाए रखते हुए प्रत्येक श्रद्धालु को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएं, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।
यह भी पढ़ें: Saharanpur News: Oxygen Plant बंद, फिर कैसे चल रहा Women Hospital? सामने आई बड़ी वजह…
दीपक अरोड़ा
पत्रकार (BAJMC ,LLB )
सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।
Discussion about this post