खबरें

Saharanpur News: हार्ट अटैक के बाद जान बचाने में मदद करेगा ₹40 हजार का Injection, जानिए कैसे...

Saharanpur के SBD जिला अस्पताल में हार्ट अटैक के मरीजों के लिए करीब ₹40 हजार कीमत का Life Saving Injection उपलब्ध कराया जाएगा। इंजेक्शन से मरीजों को शुरुआती उपचार मिलने में मदद मिलेगी और गंभीर स्थिति में जान बचाने की संभावना बढ़ेगी।

Saharanpur

सहारनपुर, 15 जुलाई 2026

सहारनपुर जिले के हार्ट अटैक के मरीजों को अब सभी Community Health Centres (CHCs) पर जीवन रक्षक इंजेक्शन लगाया जा सकेगा। निजी अस्पतालों में इस इंजेक्शन की कीमत करीब ₹40 हजार है। इसके साथ ही सभी CHC पर ECG की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने स्टाफ को हृदय रोगियों के इलाज के लिए प्रशिक्षण भी दे दिया है।

21 CHC पर शुरू हुई सुविधा

जिले में देवबंद, सढ़ौली कदीम, नागल, गंगोह, सरसावा, नकुड़, नानौता, रामपुर मनिहारान और फतेहपुर समेत कुल 21 Community Health Centres संचालित हैं। प्रदेश में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों को देखते हुए शासन ने प्रत्येक जिले में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए STEMI Care Network शुरू किया है। ST-Elevation Myocardial Infarction (STEMI) हार्ट अटैक का गंभीर प्रकार माना जाता है, जिसमें कोरोनरी धमनी पूरी तरह अवरुद्ध हो जाती है और हृदय तक रक्त की आपूर्ति बाधित हो जाती है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur News: Oxygen Plant बंद, फिर कैसे चल रहा Women Hospital? सामने आई बड़ी वजह…

जिला अस्पताल के बाद अब सभी CHC तक विस्तार

शासन ने हृदय रोगियों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था पहले जिला अस्पताल में शुरू की थी। अब इसे जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक भी विस्तार दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी CHC के स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। साथ ही सभी केंद्रों पर ECG की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि मरीजों की जांच और शुरुआती उपचार में आसानी हो सके।

मरीजों को स्थानीय स्तर पर मिलेगा उपचार

स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि हार्ट अटैक के मरीजों को शुरुआती उपचार उनके नजदीकी CHC पर ही मिल सके। इसके लिए चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है। विभाग का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद जिले के मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Saharanpur News: Kanwar Yatra को लेकर Police और Medical Team ने लिए बड़े फैसले…

दीपक अरोड़ा

पत्रकार (BAJMC ,LLB ) सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।