Subscribe to get Updates
  • Login
Medical Reporter
No Result
View All Result
  • Home
  • खबरें
    • राष्ट्रीय ख़बरें
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • डायग्नोज
    • एलोपैथी
    • होम्योपैथी
    • आयुर्वेदिक
    • यूनानी
    • योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा
    • स्वस्थ आहार
    • सौंदर्य
  • नए उत्पाद
    • नई दवाएं
    • सर्जिकल आइटम
    • फिटनेस उपकरण
    • सौंदर्य प्रसाधन
    • मेडिकल डिवाइस
  • मेडिकल कानून
    • कोर्ट की खबरें
    • सरकारी नीतियां
    • नए कानून
    • शासनादेश
  • करियर
    • पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कोर्स
    • नए अवसर
    • मेडिकल स्टोर व्यवसाय
    • फ्रेंचाइजी-थर्ड पार्टी
    • पैथोलॉजी सेंटर
    • मार्केटिंग क्षेत्र
    • मेडिकल रिसर्च
  • एक्स्पर्ट्स
    • मेडिकल की पाठशाला
  • Home
  • खबरें
    • राष्ट्रीय ख़बरें
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • डायग्नोज
    • एलोपैथी
    • होम्योपैथी
    • आयुर्वेदिक
    • यूनानी
    • योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा
    • स्वस्थ आहार
    • सौंदर्य
  • नए उत्पाद
    • नई दवाएं
    • सर्जिकल आइटम
    • फिटनेस उपकरण
    • सौंदर्य प्रसाधन
    • मेडिकल डिवाइस
  • मेडिकल कानून
    • कोर्ट की खबरें
    • सरकारी नीतियां
    • नए कानून
    • शासनादेश
  • करियर
    • पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कोर्स
    • नए अवसर
    • मेडिकल स्टोर व्यवसाय
    • फ्रेंचाइजी-थर्ड पार्टी
    • पैथोलॉजी सेंटर
    • मार्केटिंग क्षेत्र
    • मेडिकल रिसर्च
  • एक्स्पर्ट्स
    • मेडिकल की पाठशाला
No Result
View All Result
Medical Reporter
No Result
View All Result
Home खबरें उत्तर प्रदेश

CMO vs CMO: कानपुर में चला कुर्सी का गजब ड्रामा, एक ही ऑफिस में बैठे दो सीएमओ

admin by admin
July 10, 2025
in उत्तर प्रदेश
CMO vs CMO: कानपुर में चला कुर्सी का गजब ड्रामा, एक ही ऑफिस में बैठे दो सीएमओ
Share on FacebookShare on Twitter

CMO vs CMO: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। दरअसल, जिले में एक साथ दो मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कुर्सी संभाल रहे हैं। सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि दोनों सीएमओ एक ही ऑफिस में आमने-सामने बैठे हैं। वहीं, पुलिस ने संभावित टकराव को देखते हुए फोर्स की तैनाती की है।

इस पूरे विवाद (CMO vs CMO) की जड़ प्रशासनिक टकराव और अदालती दखल है, जिसने कानपुर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को असमंजस में धकेल दिया है।

CMO vs CMO: सस्पेंशन से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, कानपुर के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह और तत्कालीन सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी के बीच एक बैठक के दौरान तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद जिलाधिकारी ने सीएमओ नेमी को निलंबित कर दिया था। डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सीएमओ हरिदत्त नेमी पर आर्थिक अनियमितताओं का आरोप लगाया। वहीं, डॉ. नेमी ने भी पलटवार करते हुए डीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

यह पूरा विवाद (CMO vs CMO) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय तक पहुंचा, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने डॉ. नेमी को सस्पेंड कर डॉ. उदयनाथ को नया सीएमओ नियुक्त किया। स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले को डीएम जितेन्द्र प्रताप की जीत के रूप में देखा गया।

हाईकोर्ट ने दी राहत, पर बिगड़ गए हालात

वहीं, सस्पेंशन की चोट खाए डॉ. हरिदत्त नेमी ने अपने निलंबन को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी। उन्होंने कोर्ट में दलील रखी कि सस्पेंड करने से पहले किसी भी तरह का कोई नोटिस नहीं दिया गया और न ही उन्हें अपनी बात रखने का मौका मिला। कोर्ट ने डॉ. नेमी की दलील पर ध्यान देते हुए निलंबन पर रोक लगा दी।

कोर्ट के आदेश के बाद डॉ. नेमी तुरंत कानपुर वापस आए और अगले ही दिन सीएमओ कार्यालय पहुंचकर अपनी कुर्सी पर बैठ गए। लेकिन वहां डॉ. उदयनाथ पहले से ही मौजूद थे। फिर भी दोनों चिकित्सा अधिकारी एक ही दफ्तर में आमने-सामने बैठ गए, जिससे माहौल और भी ज्यादा तनावपूर्ण हो गया।

यह भी पढ़ें: Panchgavya: गाय के मूत्र से 19 रोगों का इलाज! जानें योगी सरकार की योजना

पुलिस फोर्स तैनाती, कर्मचारी परेशान

इस पूरे घटनाक्रम (CMO vs CMO) को देखते हुए संभावित झड़प और टकराव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में प्रशासन ने सीएमओ दफ्तर के बाहर और बिल्डिंग के भीतर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की है। वहीं, ऑफिस कर्मचारी और अधिकारी भी असमंजस में हैं कि किस किस अधिकारी के आदेशों का पालन करें और किसका नहीं।

डॉ. उदयनाथ का कहना है कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग से तैनाती आदेश मिला है और जब तक नया आदेश प्राप्त नहीं होता, तब तक वे पद पर बने रहेंगे। वहीं, डॉ. हरिदत्त नेमी भी कोर्ट के आदेश का हवाला देकर खुद को ही वैध सीएमओ मान रहे हैं।

CMO vs CMO: चिकित्सा सेवाएं प्रभावित

जिले में इस प्रशासनिक भ्रम या असमंजस की स्थिति का सीधा असर चिकित्सा सेवाओं पर पड़ रहा है। क्योंकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ही जिले के सभी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेज की जिम्मेदारी संभालता है। ऐसे में दो अधिकारियों के आदेशों के बीच स्वास्थ्य कर्मियों की दुविधा स्वाभाविक है।

विभागीय सूत्रों की मानें तो, जब तक स्वास्थ्य विभाग कोई निर्देश जारी नहीं करता, तब तक ऐसी स्थिति बनी रह रहेगी। फिलहाल सभी की स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वे जिले में इस दोहरे प्रशासन का समाधान कैसे और कब तक निकालते हैं।

इन सवालों का नहीं जवाब…

  • क्या सरकार हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देगी?
  • स्वास्थ्य विभाग किसे आधिकारिक मुख्य चिकित्सा अधिकारी मानेगा?
  • जब तक विवाद को लेकर कोई फैसला नहीं होता, तब तक चिकित्सा व्यवस्था ठप रहेगी?
Advertisement Banner
Previous Post

Panchgavya: गाय के मूत्र से 19 रोगों का इलाज! जानें योगी सरकार की योजना

Next Post

NMC on Diploma Doctors: अब डिप्लोमा डॉक्टर भी बन सकेंगे मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर

admin

admin

Next Post
NMC on Diploma Doctors: डिप्लोमा डॉक्टर्स को मिली मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाने की मंजूरी

NMC on Diploma Doctors: अब डिप्लोमा डॉक्टर भी बन सकेंगे मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर

Discussion about this post

Recommended

Alcohol: Link Between Liver and Brain May Control Consumption

4 years ago
Yoga for Cervical: सर्वाइकल के उपचार में प्रभावशाली है योग

Yoga for Cervical: सर्वाइकल के उपचार में प्रभावशाली हैं ये 3 योग

1 year ago

Don't Miss

UP NEET MDS Counselling

UP NEET MDS Counselling: DGME ने 13 Candidates पर लगाया Ban, जानिए वजह

August 5, 2026
Heart on Right Side

Heart on Right Side: 39 साल तक Rare Condition के साथ जीते रहे शख्स, Doctors ने किया सफल इलाज

August 5, 2026
WHO Cancer Warning

WHO Cancer Warning: Common Drugs को लेकर घबराएं नहीं, Doctors ने बताई बड़ी वजह

August 5, 2026
NEET PG

NEET PG Cutoff: Admission System की समीक्षा के लिए Centre ने बनाई 12 सदस्यीय Expert Committee

August 5, 2026
Medical Reporter

We bring you the best Medical Report that perfect for medical news! check out our website for details.
MedicalReporter.in एक विश्वसनीय और जानकारीपूर्ण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको स्वास्थ्य और चिकित्सा से जुड़ी ताज़ा खबरें, नई रिसर्च, मेडिकल अपडेट्स और विशेषज्ञों की राय एक ही जगह पर मिलती है। इस वेबसाइट का उद्देश्य आम लोगों तक सही, प्रमाणिक और आसान भाषा में हेल्थ से जुड़ी जानकारी पहुँचाना है, ताकि वे अपनी सेहत के प्रति जागरूक और सचेत रह सकें।

यह प्लेटफॉर्म न केवल आम पाठकों के लिए उपयोगी है, बल्कि डॉक्टर, मेडिकल स्टूडेंट्स और हेल्थ प्रोफेशनल्स के लिए भी एक भरोसेमंद स्रोत है। MedicalReporter.in पर आपको बीमारियों, इलाज, नई दवाओं, हेल्थ टिप्स और मेडिकल इंडस्ट्री से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी समय-समय पर अपडेट के साथ मिलती रहती है।

Follow us

Recent News

UP NEET MDS Counselling

UP NEET MDS Counselling: DGME ने 13 Candidates पर लगाया Ban, जानिए वजह

August 5, 2026
Heart on Right Side

Heart on Right Side: 39 साल तक Rare Condition के साथ जीते रहे शख्स, Doctors ने किया सफल इलाज

August 5, 2026
WHO Cancer Warning

WHO Cancer Warning: Common Drugs को लेकर घबराएं नहीं, Doctors ने बताई बड़ी वजह

August 5, 2026
NEET PG

NEET PG Cutoff: Admission System की समीक्षा के लिए Centre ने बनाई 12 सदस्यीय Expert Committee

August 5, 2026

Categories

  • Medical Reporter
  • आयुर्वेदिक
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एक्स्पर्ट्स
  • एलोपैथी
  • करियर
  • कोर्ट की खबरें
  • खबरें
  • डायग्नोज
  • दिल्ली
  • नई दवाएं
  • नए अवसर
  • नए उत्पाद
  • नए कानून
  • पंजाब
  • फिटनेस उपकरण
  • बिहार
  • मार्केटिंग क्षेत्र
  • मुख्य समाचार-खबरें
  • मेडिकल कानून
  • मेडिकल की पाठशाला
  • मेडिकल डिवाइस
  • मेडिकल रिसर्च
  • यूनानी
  • योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय ख़बरें
  • शासनादेश
  • सरकारी नीतियां
  • सर्जिकल आइटम
  • सौंदर्य
  • स्वस्थ आहार
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • होम्योपैथी
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 Medical Reporter.

No Result
View All Result
  • Home
  • खबरें
    • राष्ट्रीय ख़बरें
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • डायग्नोज
    • एलोपैथी
    • होम्योपैथी
    • आयुर्वेदिक
    • यूनानी
    • योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा
    • स्वस्थ आहार
    • सौंदर्य
  • नए उत्पाद
    • नई दवाएं
    • सर्जिकल आइटम
    • फिटनेस उपकरण
    • सौंदर्य प्रसाधन
    • मेडिकल डिवाइस
  • मेडिकल कानून
    • कोर्ट की खबरें
    • सरकारी नीतियां
    • नए कानून
    • शासनादेश
  • करियर
    • पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कोर्स
    • नए अवसर
    • मेडिकल स्टोर व्यवसाय
    • फ्रेंचाइजी-थर्ड पार्टी
    • पैथोलॉजी सेंटर
    • मार्केटिंग क्षेत्र
    • मेडिकल रिसर्च
  • एक्स्पर्ट्स
    • मेडिकल की पाठशाला

© 2026 Medical Reporter.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In