Subscribe to get Updates
  • Login
Medical Reporter
No Result
View All Result
  • Home
  • खबरें
    • राष्ट्रीय ख़बरें
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • डायग्नोज
    • एलोपैथी
    • होम्योपैथी
    • आयुर्वेदिक
    • यूनानी
    • योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा
    • स्वस्थ आहार
    • सौंदर्य
  • नए उत्पाद
    • नई दवाएं
    • सर्जिकल आइटम
    • फिटनेस उपकरण
    • सौंदर्य प्रसाधन
    • मेडिकल डिवाइस
  • मेडिकल कानून
    • कोर्ट की खबरें
    • सरकारी नीतियां
    • नए कानून
    • शासनादेश
  • करियर
    • पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कोर्स
    • नए अवसर
    • मेडिकल स्टोर व्यवसाय
    • फ्रेंचाइजी-थर्ड पार्टी
    • पैथोलॉजी सेंटर
    • मार्केटिंग क्षेत्र
    • मेडिकल रिसर्च
  • एक्स्पर्ट्स
    • मेडिकल की पाठशाला
  • Home
  • खबरें
    • राष्ट्रीय ख़बरें
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • डायग्नोज
    • एलोपैथी
    • होम्योपैथी
    • आयुर्वेदिक
    • यूनानी
    • योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा
    • स्वस्थ आहार
    • सौंदर्य
  • नए उत्पाद
    • नई दवाएं
    • सर्जिकल आइटम
    • फिटनेस उपकरण
    • सौंदर्य प्रसाधन
    • मेडिकल डिवाइस
  • मेडिकल कानून
    • कोर्ट की खबरें
    • सरकारी नीतियां
    • नए कानून
    • शासनादेश
  • करियर
    • पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कोर्स
    • नए अवसर
    • मेडिकल स्टोर व्यवसाय
    • फ्रेंचाइजी-थर्ड पार्टी
    • पैथोलॉजी सेंटर
    • मार्केटिंग क्षेत्र
    • मेडिकल रिसर्च
  • एक्स्पर्ट्स
    • मेडिकल की पाठशाला
No Result
View All Result
Medical Reporter
No Result
View All Result
Home मेडिकल रिसर्च

ICMR Study: नवजातों की जांच और समय पर इलाज से सिकल सेल एनीमिया मृत्यु दर 5% से भी कम

admin by admin
June 24, 2025
in मेडिकल रिसर्च
0
ICMR Study: नवजातों की जांच और समय पर इलाज से सिकल सेल एनीमिया मृत्यु दर 5% से भी कम
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ICMR Study: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के एक हालिया अध्ययन में यह सामने आया है कि जन्म के तुरंत बाद सिकल सेल रोग (Sickle Cell Disease – SCD) की पहचान और शुरुआती इलाज से इस गंभीर आनुवंशिक रक्त विकार के कारण होने वाली मौतों को 20-30% से घटाकर 5% से भी कम किया जा सकता है।

यह अध्ययन ICMR के तहत मुंबई स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोहेमेटोलॉजी द्वारा 2019 से 2024 के बीच देश के सात उच्च-प्रभावित क्षेत्रों में किया गया। कुल 63,536 नवजात शिशुओं की जांच की गई। हालांकि यह अध्ययन (ICMR Study) अभी प्रकाशित नहीं हुआ है।

ICMR Study: नवजात जांच से समय पर इलाज संभव

नवजात जांच कार्यक्रम के माध्यम से जन्म के तुरंत बाद ही यह पता लगाया जा सकता है कि बच्चा सिकल सेल रोग से ग्रस्त है या नहीं। ICMR-CRHCM, नागपुर की निदेशक डॉ. मनीषा मदकाइकर ने बताया कि “अगर इस बीमारी का पता समय पर न लगे, तो यह बच्चों में गंभीर संक्रमण, एनीमिया और यहां तक कि स्ट्रोक जैसी जानलेवा समस्याएं पैदा कर सकती है।”

अध्ययन (ICMR Study) के मुख्य अन्वेषक डॉ. प्रभाकर केदार, वैज्ञानिक-एफ, ICMR-NIIH ने बताया, “समय रहते रोग की पहचान से जीवन बचाया जा सकता है क्योंकि डॉक्टर समस्याएं शुरू होने से पहले ही इलाज शुरू कर सकते हैं।”

डॉ. मदकाइकर ने कहा कि प्रारंभिक पहचान के बाद बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए पेनिसिलिन जैसी रोकथाम दवाएं दी जाती हैं, नियमित जांच करवाई जाती है, और विशेषज्ञों की देखरेख मिलती है। साथ ही, उन्हें आवश्यक टीके दिए जाते हैं ताकि वे गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रहें।

यह भी पढ़ें: नियमों को ताक पर रखकर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचा रहे एम्स डॉक्टर! 

परिवारों को दी गई काउंसलिंग और जेनेटिक सलाह

उन्होंने बताया कि इलाज के साथ-साथ माता-पिता को रोग के खतरे के लक्षणों की पहचान सिखाई जाती है ताकि वे समय पर प्रतिक्रिया कर सकें। साथ ही परिवारों को जेनेटिक काउंसलिंग दी जाती है जिससे वे भविष्य में होने वाले मामलों से बचाव के लिए सचेत हो सकें।

डॉ. केदार ने कहा कि यह जांच विशेष रूप से देश के आदिवासी और उच्च-जोखिम वाले क्षेत्रों में महत्वपूर्ण है, जहां अक्सर समय पर बीमारी की पहचान नहीं हो पाती और बच्चों की समय से पहले मृत्यु हो जाती है।

ICMR Study: 569 बच्चे पाए गए सिकल सेल रोग से ग्रस्त

अध्ययन (ICMR Study) के दौरान 7,275 नवजात (11.4%) में सिकल सेल जीन का वाहक पाया गया, जबकि 569 बच्चे (0.9%) सिकल सेल रोग से ग्रस्त पाए गए। इन बच्चों की पहचान की पुष्टि के बाद, उनके माता-पिता को सलाह दी गई और रोकथाम के उपायों के बारे में बताया गया।

इन बच्चों को समग्र देखभाल दी गई, जिसमें पेनिसिलिन प्रोफाइलेक्सिस, फोलिक एसिड सप्लीमेंट, उचित टीकाकरण और आवश्यकता अनुसार हाइड्रॉक्सी यूरिया थेरेपी शामिल रही। इसका सीधा परिणाम यह हुआ कि इन बच्चों में मृत्यु दर 5% से भी कम हो गई, जो पहले 20-30% थी।

अध्ययन में शामिल केंद्र

इस अध्ययन (ICMR Study) का समन्वयन ICMR की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हरप्रीत कौर ने किया। इसमें देश के सात प्रमुख केंद्रों ने भाग लिया:

  1. ICMR-NIIRNCD, जोधपुर
  2. SEWA-Rural, गुजरात
  3. नीलगिरी आदिवासी वेलफेयर एसोसिएशन (NAWA), तमिलनाडु
  4. ICMR-NIRRH, मुंबई
  5. ICMR-NIRTH, जबलपुर
  6. ICMR-RMRC, भुवनेश्वर
  7. ICMR-CRHCM, चंद्रपुर

डॉ. केदार ने बताया कि जांचे गए कुल नवजातों में से 57% बच्चे आदिवासी समुदायों से थे। अध्ययन का उद्देश्य क्षेत्रीय विविधताओं, आनुवंशिक प्रभावों और नवजात जांच की बाधाओं को समझना भी था।

ICMR Study: समय पर जांच से हो सकती है जान बचत

डॉ. केदार ने अंत में कहा, “यह अध्ययन स्पष्ट रूप से दिखाता है कि नवजातों की जांच एक प्रभावी तरीका है जिससे सिकल सेल रोग से पीड़ित बच्चों को समय पर इलाज मिल सकता है, उनकी गुणवत्ता भरी ज़िंदगी संभव है और उनकी जान बचाई जा सकती है।”

Advertisement Banner
Previous Post

AIIMS News: नियमों को ताक पर रखकर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचा रहे एम्स डॉक्टर!

Next Post

Ayushman Bharat Fraud: आयुष्मान भारत घोटाले में वाराणसी का अस्पताल सील

admin

admin

Next Post
Ayushman Bharat Fraud: आयुष्मान भारत घोटाले में वाराणसी का अस्पताल सील

Ayushman Bharat Fraud: आयुष्मान भारत घोटाले में वाराणसी का अस्पताल सील

Discussion about this post

Recommended

upay

“मौसम: संक्रमण के बढ़ते खतरों से बचाव के ये आसान उपाय”

3 weeks ago
Opioid Use Disorder का आ गया नया समाधान! रिसर्च से जगी उम्मीद की किरण

Opioid Use Disorder का आ गया नया समाधान! रिसर्च से जगी उम्मीद की किरण

1 year ago

Don't Miss

bhujangasan

हैदराबाद में 6000 लोगों ने एक साथ किया भुजंगासन, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बना नया कीर्तिमान

May 6, 2026
shimla

सरकारी नौकरी का मौका: 41 फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती, 20 मई तक करें आवेदन

May 6, 2026
japan

भारत-जापान हेल्थ पार्टनरशिप को मिली नई रफ्तार, भारत मंडपम में हुई अहम बैठक

May 6, 2026
nat

दुर्लभ रोगों पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज, शीघ्र निदान और नवाचार पर जोर

May 6, 2026
Medical Reporter

We bring you the best Medical Report that perfect for medical news! check out our website for details.
MedicalReporter.in एक विश्वसनीय और जानकारीपूर्ण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको स्वास्थ्य और चिकित्सा से जुड़ी ताज़ा खबरें, नई रिसर्च, मेडिकल अपडेट्स और विशेषज्ञों की राय एक ही जगह पर मिलती है। इस वेबसाइट का उद्देश्य आम लोगों तक सही, प्रमाणिक और आसान भाषा में हेल्थ से जुड़ी जानकारी पहुँचाना है, ताकि वे अपनी सेहत के प्रति जागरूक और सचेत रह सकें।

यह प्लेटफॉर्म न केवल आम पाठकों के लिए उपयोगी है, बल्कि डॉक्टर, मेडिकल स्टूडेंट्स और हेल्थ प्रोफेशनल्स के लिए भी एक भरोसेमंद स्रोत है। MedicalReporter.in पर आपको बीमारियों, इलाज, नई दवाओं, हेल्थ टिप्स और मेडिकल इंडस्ट्री से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी समय-समय पर अपडेट के साथ मिलती रहती है।

Follow us

Recent News

bhujangasan

हैदराबाद में 6000 लोगों ने एक साथ किया भुजंगासन, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बना नया कीर्तिमान

May 6, 2026
shimla

सरकारी नौकरी का मौका: 41 फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती, 20 मई तक करें आवेदन

May 6, 2026
japan

भारत-जापान हेल्थ पार्टनरशिप को मिली नई रफ्तार, भारत मंडपम में हुई अहम बैठक

May 6, 2026
nat

दुर्लभ रोगों पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज, शीघ्र निदान और नवाचार पर जोर

May 6, 2026

Categories

  • Medical Reporter
  • आयुर्वेदिक
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एक्स्पर्ट्स
  • एलोपैथी
  • करियर
  • कोर्ट की खबरें
  • खबरें
  • डायग्नोज
  • दिल्ली
  • नई दवाएं
  • नए अवसर
  • नए उत्पाद
  • नए कानून
  • पंजाब
  • फिटनेस उपकरण
  • मार्केटिंग क्षेत्र
  • मुख्य समाचार-खबरें
  • मेडिकल कानून
  • मेडिकल की पाठशाला
  • मेडिकल डिवाइस
  • मेडिकल रिसर्च
  • यूनानी
  • योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय ख़बरें
  • शासनादेश
  • सरकारी नीतियां
  • सर्जिकल आइटम
  • सौंदर्य
  • स्वस्थ आहार
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • होम्योपैथी
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 Medical Reporter.

No Result
View All Result
  • Home
  • खबरें
    • राष्ट्रीय ख़बरें
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • डायग्नोज
    • एलोपैथी
    • होम्योपैथी
    • आयुर्वेदिक
    • यूनानी
    • योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा
    • स्वस्थ आहार
    • सौंदर्य
  • नए उत्पाद
    • नई दवाएं
    • सर्जिकल आइटम
    • फिटनेस उपकरण
    • सौंदर्य प्रसाधन
    • मेडिकल डिवाइस
  • मेडिकल कानून
    • कोर्ट की खबरें
    • सरकारी नीतियां
    • नए कानून
    • शासनादेश
  • करियर
    • पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कोर्स
    • नए अवसर
    • मेडिकल स्टोर व्यवसाय
    • फ्रेंचाइजी-थर्ड पार्टी
    • पैथोलॉजी सेंटर
    • मार्केटिंग क्षेत्र
    • मेडिकल रिसर्च
  • एक्स्पर्ट्स
    • मेडिकल की पाठशाला

© 2026 Medical Reporter.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In