Subscribe to get Updates
  • Login
Medical Reporter
No Result
View All Result
  • Home
  • खबरें
    • राष्ट्रीय ख़बरें
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • डायग्नोज
    • एलोपैथी
    • होम्योपैथी
    • आयुर्वेदिक
    • यूनानी
    • योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा
    • स्वस्थ आहार
    • सौंदर्य
  • नए उत्पाद
    • नई दवाएं
    • सर्जिकल आइटम
    • फिटनेस उपकरण
    • सौंदर्य प्रसाधन
    • मेडिकल डिवाइस
  • मेडिकल कानून
    • कोर्ट की खबरें
    • सरकारी नीतियां
    • नए कानून
    • शासनादेश
  • करियर
    • पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कोर्स
    • नए अवसर
    • मेडिकल स्टोर व्यवसाय
    • फ्रेंचाइजी-थर्ड पार्टी
    • पैथोलॉजी सेंटर
    • मार्केटिंग क्षेत्र
    • मेडिकल रिसर्च
  • एक्स्पर्ट्स
    • मेडिकल की पाठशाला
  • Home
  • खबरें
    • राष्ट्रीय ख़बरें
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • डायग्नोज
    • एलोपैथी
    • होम्योपैथी
    • आयुर्वेदिक
    • यूनानी
    • योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा
    • स्वस्थ आहार
    • सौंदर्य
  • नए उत्पाद
    • नई दवाएं
    • सर्जिकल आइटम
    • फिटनेस उपकरण
    • सौंदर्य प्रसाधन
    • मेडिकल डिवाइस
  • मेडिकल कानून
    • कोर्ट की खबरें
    • सरकारी नीतियां
    • नए कानून
    • शासनादेश
  • करियर
    • पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कोर्स
    • नए अवसर
    • मेडिकल स्टोर व्यवसाय
    • फ्रेंचाइजी-थर्ड पार्टी
    • पैथोलॉजी सेंटर
    • मार्केटिंग क्षेत्र
    • मेडिकल रिसर्च
  • एक्स्पर्ट्स
    • मेडिकल की पाठशाला
No Result
View All Result
Medical Reporter
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार-खबरें

Goa: स्वास्थ्य मंत्री की ‘स्टूडियो माफ़ी’ नहीं आई काम, सार्वजनिक माफ़ी पर अड़े डॉक्टर

admin by admin
June 11, 2025
in मुख्य समाचार-खबरें
Goa: स्वास्थ्य मंत्री की 'स्टूडियो माफ़ी' नहीं आई काम, सार्वजनिक माफ़ी पर अड़े डॉक्टर
Share on FacebookShare on Twitter

Goa News: गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल (GMCH) में एक डॉक्टर से बदसलूकी करने के मामले में सोमवार को माफी मांग ली। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि मैंने हीट ऑफ द मूमेंट में जिस तरह से स्थिति को हैंडल किया, उसका मुझे बहुत दुख है।

दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री राणे ने 7 जून को GMCH का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डॉ. रुद्रेश कुट्टीकर पर मरीजों के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया और सबके सामने फटकार लगाई। उन्होंने डॉक्टर को सस्पेंड करने का आदेश भी दे दिया था। हालांकि, गोवा सरकार (Goa News) ने सस्पेंशन वापस ले लिया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें स्वास्थ्य मंत्री राणे ने डॉक्टर की तरफ उंगली दिखाते हुए कहा था, ‘आप अपनी जुबान पर काबू रखना सीखिए, आप डॉक्टर हैं। मैं आमतौर पर अपना आपा नहीं खोता, लेकिन आपको मरीजों से ठीक से व्यवहार करना होगा।’

स्वास्थ्य मंत्री बोले- समाज में डॉक्टरों का दर्जा महान

स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टर से माफी मांगते हुए अपने पोस्ट में लिखा, ‘हमारे समाज में डॉक्टरों का दर्जा पवित्र और महान है। वे लोगों की जान बचाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। मैंने अपने बात रखने के तरीके में गलती की होगी, लेकिन मेरा इरादा बस इतना था कि किसी भी मरीज को समय पर देखभाल मिलने में देरी न हो। इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा रहा है। मैं डॉक्टरों से अपील करता हूं कि वे उसी जुनून और प्रतिबद्धता के साथ ड्यूटी पर लौटें जिनके लिए उनका पेशा जाना जाता है। किसी भी गलतफहमी के कारण मरीजों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

​​​​​मंत्री की ‘स्टूडियो माफ़ी’ डॉक्टर ने ठुकराई

गोवा मेडिकल कॉलेज (Goa News) के सीनियर डॉक्टर डॉ. कुट्टीकर ने गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे की “स्टूडियो में दी गई माफ़ी” को सिरे से खारिज करते हुए 24 घंटे के भीतर उसी स्थान पर सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने की मांग की है, जहाँ मंत्री ने उन्हें अपमानित किया था।

डॉ. कुट्टीकर ने कहा कि मैंने मंत्री की वीडियो माफ़ी देखी, लेकिन वह सिर्फ़ एक स्टूडियो माफ़ी है। जैसे मेरा अपमान सबके सामने हुआ, वैसे ही माफ़ी भी सार्वजनिक रूप से होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो हम हड़ताल करेंगे।

यह भी पढ़ें: Diabetes AI Device: अब एआई बताएगा आपको डायबिटीज होगी या नहीं

डॉ. कुट्टीकर ने यह भी स्पष्ट किया कि शनिवार को जिस घटना के चलते यह विवाद शुरू हुआ, उसमें एक व्यक्ति इमरजेंसी वार्ड में आया और अपने रिश्तेदार को विटामिन B12 इंजेक्शन लगाने की मांग की। डॉक्टर ने बताया कि विटामिन B12 कोई आपातकालीन इंजेक्शन नहीं है। ऐसे मामलों के लिए ओपीडी या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाना होता है। लेकिन आजकल मामूली केस भी इमरजेंसी वार्ड में लाए जाते हैं।

Goa News: मेडिकल समुदाय में भारी रोष

महाराष्ट्र सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (MSRDA) ने इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि मंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से जीएमसीएच के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निलंबित करना डॉक्टरों के आत्मसम्मान पर गंभीर चोट है, भले ही बाद में वह निलंबन रद्द कर दिया गया हो।

एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि डॉक्टरों को प्रशासनिक विफलताओं के लिए बलि का बकरा बनाया जाना एक खतरनाक चलन बनता जा रहा है और मंत्री को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में आकर माफ़ी मांगनी चाहिए।

एसोसिएशन ने डॉक्टरों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा उपायों की मांग करते हुए कहा कि निलंबन के लिए सख्त प्रोटोकॉल, शिकायत निवारण प्रणाली और राजनीतिक दबाव के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाए।

उन्होंने अपने पत्र में कहा कि यह मामला सिर्फ़ एक प्रशासनिक भूल नहीं है, बल्कि यह इस खतरनाक प्रवृत्ति का प्रतीक है, जिसमें डॉक्टरों को राजनीतिक लाभ के लिए बलि का बकरा बनाया जाता है। यह घटना डॉक्टरों की सेवा भावना और पेशेवर गरिमा के साथ किया गया गंभीर अपमान है।

Goa News: IMA की भी तीखी प्रतिक्रिया

भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने भी इस घटना पर “गंभीर चिंता और निराशा” जताई है। IMA ने गोवा और झारखंड दोनों राज्यों में डॉक्टरों के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की है और कहा कि इससे चिकित्सा प्रणाली में भय और अविश्वास का माहौल पैदा होता है।

आईएमए ने यह भी कहा कि चिकित्सक हमेशा मरीजों की सेवा को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन उनके साथ गरिमा के साथ व्यवहार किया जाना भी आवश्यक है। जब जनप्रतिनिधि ही डॉक्टरों को अपमानित करते हैं, तो यह पूरी व्यवस्था के लिए खतरनाक संकेत होता है।

IMA ने मांग की कि डॉक्टरों पर हिंसा या उत्पीड़न को गैर-जमानती अपराध घोषित किया जाए और कम से कम 7 साल की सजा का प्रावधान हो। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त टास्क फोर्स की सिफारिशों को सख्ती से लागू किया जाए। IMA ने कहा कि हम डॉक्टर अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटते, लेकिन हमारी सेवा का सम्मान, सुरक्षा और न्याय मिलना भी उतना ही आवश्यक है।

Advertisement Banner
Previous Post

Diabetes AI Device: अब एआई बताएगा आपको डायबिटीज होगी या नहीं

Next Post

AIIMS Delhi में बड़े बदलाव की तैयारी, एनसीआर में सेवाओं का होगा विस्तार

admin

admin

Next Post
AIIMS Delhi में बड़े बदलाव की तैयारी, एनसीआर में सेवाओं का होगा विस्तार

AIIMS Delhi में बड़े बदलाव की तैयारी, एनसीआर में सेवाओं का होगा विस्तार

Discussion about this post

Recommended

NHM

NHM Webinar Series: स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुरू की Best Practices Webinar Series, राज्यों के Health Innovations होंगे साझा

4 weeks ago

Digital Health Intervention Does Not Lower Heart Attack Risk

4 years ago

Don't Miss

UP NEET MDS Counselling

UP NEET MDS Counselling: DGME ने 13 Candidates पर लगाया Ban, जानिए वजह

August 5, 2026
Heart on Right Side

Heart on Right Side: 39 साल तक Rare Condition के साथ जीते रहे शख्स, Doctors ने किया सफल इलाज

August 5, 2026
WHO Cancer Warning

WHO Cancer Warning: Common Drugs को लेकर घबराएं नहीं, Doctors ने बताई बड़ी वजह

August 5, 2026
NEET PG

NEET PG Cutoff: Admission System की समीक्षा के लिए Centre ने बनाई 12 सदस्यीय Expert Committee

August 5, 2026
Medical Reporter

We bring you the best Medical Report that perfect for medical news! check out our website for details.
MedicalReporter.in एक विश्वसनीय और जानकारीपूर्ण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको स्वास्थ्य और चिकित्सा से जुड़ी ताज़ा खबरें, नई रिसर्च, मेडिकल अपडेट्स और विशेषज्ञों की राय एक ही जगह पर मिलती है। इस वेबसाइट का उद्देश्य आम लोगों तक सही, प्रमाणिक और आसान भाषा में हेल्थ से जुड़ी जानकारी पहुँचाना है, ताकि वे अपनी सेहत के प्रति जागरूक और सचेत रह सकें।

यह प्लेटफॉर्म न केवल आम पाठकों के लिए उपयोगी है, बल्कि डॉक्टर, मेडिकल स्टूडेंट्स और हेल्थ प्रोफेशनल्स के लिए भी एक भरोसेमंद स्रोत है। MedicalReporter.in पर आपको बीमारियों, इलाज, नई दवाओं, हेल्थ टिप्स और मेडिकल इंडस्ट्री से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी समय-समय पर अपडेट के साथ मिलती रहती है।

Follow us

Recent News

UP NEET MDS Counselling

UP NEET MDS Counselling: DGME ने 13 Candidates पर लगाया Ban, जानिए वजह

August 5, 2026
Heart on Right Side

Heart on Right Side: 39 साल तक Rare Condition के साथ जीते रहे शख्स, Doctors ने किया सफल इलाज

August 5, 2026
WHO Cancer Warning

WHO Cancer Warning: Common Drugs को लेकर घबराएं नहीं, Doctors ने बताई बड़ी वजह

August 5, 2026
NEET PG

NEET PG Cutoff: Admission System की समीक्षा के लिए Centre ने बनाई 12 सदस्यीय Expert Committee

August 5, 2026

Categories

  • Medical Reporter
  • आयुर्वेदिक
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एक्स्पर्ट्स
  • एलोपैथी
  • करियर
  • कोर्ट की खबरें
  • खबरें
  • डायग्नोज
  • दिल्ली
  • नई दवाएं
  • नए अवसर
  • नए उत्पाद
  • नए कानून
  • पंजाब
  • फिटनेस उपकरण
  • बिहार
  • मार्केटिंग क्षेत्र
  • मुख्य समाचार-खबरें
  • मेडिकल कानून
  • मेडिकल की पाठशाला
  • मेडिकल डिवाइस
  • मेडिकल रिसर्च
  • यूनानी
  • योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय ख़बरें
  • शासनादेश
  • सरकारी नीतियां
  • सर्जिकल आइटम
  • सौंदर्य
  • स्वस्थ आहार
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • होम्योपैथी
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 Medical Reporter.

No Result
View All Result
  • Home
  • खबरें
    • राष्ट्रीय ख़बरें
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • डायग्नोज
    • एलोपैथी
    • होम्योपैथी
    • आयुर्वेदिक
    • यूनानी
    • योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा
    • स्वस्थ आहार
    • सौंदर्य
  • नए उत्पाद
    • नई दवाएं
    • सर्जिकल आइटम
    • फिटनेस उपकरण
    • सौंदर्य प्रसाधन
    • मेडिकल डिवाइस
  • मेडिकल कानून
    • कोर्ट की खबरें
    • सरकारी नीतियां
    • नए कानून
    • शासनादेश
  • करियर
    • पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कोर्स
    • नए अवसर
    • मेडिकल स्टोर व्यवसाय
    • फ्रेंचाइजी-थर्ड पार्टी
    • पैथोलॉजी सेंटर
    • मार्केटिंग क्षेत्र
    • मेडिकल रिसर्च
  • एक्स्पर्ट्स
    • मेडिकल की पाठशाला

© 2026 Medical Reporter.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In