Dengue के लिए Hospital तैयार
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बारिश के बाद सरकारी और Private Hospitals में Viral Fever के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसी को देखते हुए Dengue से निपटने के लिए पहले से Medical व्यवस्था मजबूत की जा रही है। Saharanpur SBD जिला अस्पताल के Medical Ward में 8 बेड Dengue मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इन बेड के साथ आवश्यक दवाएं और मच्छरदानी उपलब्ध कराई गई हैं। विभाग का उद्देश्य Dengue मरीजों को जरूरत पड़ने पर तत्काल उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। जिले की 21 CHC में भी 5-5 बेड आरक्षित किए गए हैं, जिससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में मरीजों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।यह भी पढ़ें: Saharanpur News: Drug License सत्यापन अटका, 1500 से अधिक लाइसेंस बाकी
Private Hospitals को निर्देश
Dengue की निगरानी को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने Indian Medical Association यानी IMA को भी पत्र भेजा है। विभाग ने Private Hospitals को निर्देश दिए हैं कि उनके यहां Dengue के मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं तो इसकी पूरी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी जाए। किसी विशेष क्षेत्र से लोग Private Hospitals में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, तो उसका विवरण भी विभाग को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इसके अलावा Private Hospitals में NS1 Test के लिए निर्धारित फीस ही लेने के निर्देश दिए गए हैं। इससे Dengue की स्थिति पर नजर रखने और मरीजों से जांच के नाम पर मनमानी फीस वसूली रोकने में मदद मिलने की उम्मीद है।
Larvae मिलने पर होगा Action
जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि सरकारी कार्यालय या घर में Dengue का Larvae मिलने पर संबंधित व्यक्ति को Notice जारी किया जाएगा। इसके साथ ही उस स्थान पर Anti-Larvae Spray भी कराया जाएगा। विभाग का लक्ष्य Dengue के मामलों को नियंत्रित करना है। स्वास्थ्य विभाग की तैयारी ऐसे समय में सामने आई है जब बारिश के बाद Viral Fever के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार अभी तक जिले में Dengue का कोई मामला सामने नहीं आया है। विभाग की ओर से बीमारी की संभावित स्थिति से पहले ही अस्पतालों में Bed और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।यह भी पढ़ें: Saharanpur Liver Operation: ऑपरेशन के दौरान 18 साल की छात्रा की मौत, अस्पताल में हंगामा
दीपक अरोड़ा
पत्रकार (BAJMC ,LLB ) सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।

01
02
03