Protein Intake और Aging के बीच क्या है संबंध?
शोधकर्ताओं के अनुसार, अधिक Protein Intake, विशेषकर कुछ विशेष Amino Acids जैसे Methionine, Isoleucine और Valine, शरीर में ऐसे जैविक मार्गों को सक्रिय कर सकते हैं जो उम्र बढ़ने, सूजन और Metabolic बदलावों से जुड़े हो सकते हैं। समीक्षा में सुझाव दिया गया कि सीमित Protein Intake से FGF21 नामक हार्मोन की सक्रियता बढ़ सकती है, जो ऊर्जा उपयोग, Blood Sugar नियंत्रण और कोशिकाओं की मरम्मत से जुड़ी प्रक्रियाओं में भूमिका निभाता है। हालांकि विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि इन संभावित प्रभावों की पुष्टि के लिए मानवों पर और बड़े अध्ययन आवश्यक हैं।यह भी पढ़ें: Maharashtra: Homeopathy Doctors को Allopathic Medicines लिखने की मंजूरी, क्यों मचा विवाद?
हर व्यक्ति के लिए नहीं है एक जैसी सलाह
विशेषज्ञों ने कहा कि Protein Intake कम करने की सलाह सभी लोगों के लिए उपयुक्त नहीं है। एथलीट, नियमित व्यायाम करने वाले लोग, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और अधिक Protein की आवश्यकता वाले व्यक्तियों के लिए पर्याप्त Protein Intake अभी भी जरूरी माना जाता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि Protein की जरूरत उम्र, शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार तय की जानी चाहिए। इसलिए बिना डॉक्टर या Dietitian की सलाह के अपने दैनिक Protein Intake में बड़ा बदलाव करना उचित नहीं होगा।
Research को लेकर क्या बरतनी चाहिए सावधानी?
विशेषज्ञों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अध्ययन एक Review है, जिसमें पहले से प्रकाशित अध्ययनों का विश्लेषण किया गया है। यह कोई नया Clinical Trial नहीं है जो सीधे यह साबित करता हो कि Protein Intake कम करने से इंसानों की उम्र बढ़ती है। फिलहाल उपलब्ध साक्ष्य यह संकेत देते हैं कि कुछ परिस्थितियों में सीमित Protein Intake लाभदायक हो सकती है, लेकिन इसके दीर्घकालिक प्रभावों को समझने के लिए और वैज्ञानिक शोध की आवश्यकता है। इसलिए किसी भी Diet में बदलाव व्यक्तिगत स्वास्थ्य जरूरतों और विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार ही किया जाना चाहिए।यह भी पढ़ें: RML Lucknow MBBS Interns Protest: ₹30,000 Stipend की मांग को लेकर इंटर्न्स का प्रदर्शन...
दीपक अरोड़ा
पत्रकार (BAJMC ,LLB ) सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।

01
02
03