खबरें

NEET PG में बड़ा बदलाव: Exam Pattern बदलते ही बढ़ी उम्मीदवारों की चिंता...

खबर का सार

NBEMS ने NEET PG 2026 के Exam Pattern में बड़ा बदलाव किया है। अब परीक्षा में 200 की जगह 180 MCQs होंगे, जबकि परीक्षा का समय 3 घंटे 30 मिनट ही रहेगा। जानिए नए पैटर्न की पूरी जानकारी।

NEET PG

नई दिल्ली, 2 जुलाई 2026

National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) ने NEET PG 2026 के Exam Pattern में बड़ा बदलाव किया है। आधिकारिक Information Bulletin के अनुसार, इस वर्ष परीक्षा में अब 200 की जगह 180 Multiple Choice Questions (MCQs) पूछे जाएंगे। हालांकि, परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट (210 मिनट) ही रहेगी। यह हाल के वर्षों में NEET PG के प्रश्नों की संख्या में किया गया पहला बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

200 की जगह होंगे 180 MCQs

NBEMS द्वारा जारी Information Bulletin के अनुसार, NEET PG 2026 में कुल 180 MCQs होंगे और प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न का सबसे उपयुक्त उत्तर चुनना होगा। परीक्षा केवल English भाषा में आयोजित होगी। प्रश्नों की संख्या कम होने के बावजूद परीक्षा की कुल अवधि में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न पहले की तुलना में अधिक समय मिलेगा।

Exam Duration वही, समय मिलेगा ज्यादा

प्रश्नों की संख्या घटाकर 180 किए जाने के बावजूद परीक्षा का समय 3 घंटे 30 मिनट ही रहेगा। ऐसे में प्रत्येक प्रश्न को हल करने के लिए उम्मीदवारों को पहले की तुलना में अधिक समय मिलेगा। परीक्षा 30 अगस्त 2026 को Computer-Based Test (CBT) मोड में Single Shift में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रश्नों को Mark for Review करने की सुविधा भी मिलेगी, जिनका मूल्यांकन निर्धारित Marking Scheme के अनुसार किया जाएगा।

क्या है उम्मीदवारों के लिए बदलाव का मतलब?

NEET PG में वर्षों से 200 प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। ऐसे में इस बार प्रश्नों की संख्या घटाना परीक्षा पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। हालांकि, NBEMS ने प्रश्नों की संख्या कम करने के पीछे कोई अलग कारण नहीं बताया है। आधिकारिक Bulletin में केवल संशोधित Exam Pattern का उल्लेख किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे तैयारी करते समय नए Pattern और आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Delhi HC NEET PG 2026: Army Doctors की याचिका खारिज, कोर्ट ने क्यों नहीं दी परीक्षा में बैठने की अनुमति?

दीपक अरोड़ा

पत्रकार (BAJMC ,LLB ) सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।