योजना का दायरा लगातार बढ़ा
सरकार ने बताया कि AB PM-JAY के तहत आर्थिक रूप से कमजोर 12 करोड़ परिवारों को प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का Health Insurance Cover दिया जाता है। मार्च 2024 में योजना का विस्तार करते हुए लगभग 37 लाख ASHA Workers, Anganwadi Workers और Anganwadi Helpers के परिवारों को भी इसमें शामिल किया गया। इसके बाद अक्टूबर 2024 में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के 6 करोड़ Senior Citizens, जो लगभग 4.5 करोड़ परिवारों से जुड़े हैं, उन्हें भी उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना योजना का लाभ दिया गया। सरकार का कहना है कि इस विस्तार से अधिक जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुरक्षा पहुंची है।यह भी पढ़ें: Ayush Education को लेकर सरकार का बड़ा अपडेट, जानिए Medical Colleges और नए नियमों पर क्या कहा
Health Expenditure में आई उल्लेखनीय कमी
सरकार के मुताबिक, AB PM-JAY ने लोगों के Out-of-Pocket Health Expenditure को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। National Health Accounts Estimates 2022-23 के अनुसार, कुल स्वास्थ्य व्यय में लोगों द्वारा अपनी जेब से किए जाने वाले खर्च का अनुपात 2014-15 के 62.6% से घटकर 2022-23 में 43.4% रह गया है। सरकार का मानना है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य निवेश में वृद्धि और सार्वजनिक वित्तपोषित स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के विस्तार के कारण परिवारों पर इलाज का आर्थिक बोझ पहले की तुलना में कम हुआ है।
Ayushman Card और Hospital Network बना सहारा
सरकार के अनुसार, योजना का लाभ देशभर में सूचीबद्ध 37,413 सरकारी और निजी अस्पतालों के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। पात्र लाभार्थी Ayushman Card के जरिए कैशलेस उपचार प्राप्त कर सकते हैं। सरकार ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जारी किए गए Ayushman Cards का विवरण National Health Authority (NHA) के सार्वजनिक डैशबोर्ड पर देखा जा सकता है। सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।यह भी पढ़ें: 2-Wheeler Ambulance के लिए Centre लाएगा नए Rules, Emergency Services होंगी तेज?
दीपक अरोड़ा
पत्रकार (BAJMC ,LLB ) सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।

01
02
03