Heart Attack Risk का अनुमान लगाने को लेकर सामने आई एक नई Research ने दिल की बीमारियों की पहचान के लिए नई संभावनाएं पैदा की हैं। शोध के अनुसार, जिन लोगों की Chest और Back Muscles अधिक मजबूत और घनी (Dense) होती हैं, उनमें भविष्य में Heart Attack आने और समय से पहले मृत्यु का खतरा अपेक्षाकृत कम हो सकता है। शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष Artificial Intelligence (AI) की मदद से हजारों मरीजों के Heart Scan का विश्लेषण करने के बाद निकाला। यह अध्ययन प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल Radiology में प्रकाशित हुआ है।
AI से 1,700 से ज्यादा Heart Scans का विश्लेषण
यह Research स्कॉटलैंड की University of Edinburgh के वैज्ञानिकों ने की। इसमें लगभग 1,722 ऐसे लोगों के Coronary CT Angiography (CCTA) स्कैन का AI के जरिए विश्लेषण किया गया, जिन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद जांच के लिए भेजा गया था। अध्ययन में केवल Muscles के आकार पर नहीं, बल्कि उनकी Density (Muscle Quality) पर विशेष ध्यान दिया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों की Chest और Back Muscles अधिक Dense थीं, उनमें अगले दस वर्षों के दौरान Heart Attack और मृत्यु का जोखिम उल्लेखनीय रूप से कम था।
यह भी पढ़ें: Stomach Flu: अचानक पेट दर्द, उल्टी और Diarrhea को न करें नजरअंदाज, जानें बीमारी के संकेत…
![]()
Research में क्या सामने आया?
अध्ययन के अनुसार, Skeletal Muscle Density में हर 10 अंकों की वृद्धि के साथ Heart Attack का जोखिम लगभग 31% तक कम और अगले दस वर्षों में मृत्यु का जोखिम करीब 39% तक कम पाया गया। शोधकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि केवल अधिक Muscle Mass होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि Muscles की गुणवत्ता और उनमें Fat की कम मात्रा अधिक महत्वपूर्ण है। AI ने Heart Scan के जरिए इस अंतर को पहचानने में अहम भूमिका निभाई।
![]()
शोधकर्ताओं ने क्या कहा?
इस Research की वरिष्ठ लेखिका Professor Michelle Williams (University of Edinburgh) ने कहा कि यह देखना दिलचस्प है कि Skeletal Muscles का संबंध Heart Attack Risk से हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस निष्कर्ष की पुष्टि के लिए अभी और अध्ययन आवश्यक हैं, ताकि यह समझा जा सके कि Exercise से Muscle Density में होने वाले बदलाव Heart Health को किस प्रकार प्रभावित करते हैं। वहीं, British Heart Foundation के Chief Scientific and Medical Officer Professor Bryan Williams ने कहा कि नियमित शारीरिक गतिविधि Muscles, Blood Vessels और Heart Health को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
यह भी पढ़ें: Mouth Cancer: इन आदतों से बढ़ सकता है खतरा, Mayo Clinic ने बताए बचाव के आसान तरीके…
हर्षित गोयल
पत्रकार (BJMC)
डिजिटल मीडिया, कॉपी एडिटिंग, न्यूज़ राइटिंग एवं प्रूफरीडिंग का अनुभव रखते हैं। राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और करंट समाचारों के लेखन, संपादन में सक्रिय हैं।
Discussion about this post