नोएडा, 23 जुलाई 2026 (सच कहूँ न्यूज)
गौतमबुद्धनगर के Noida में संयुक्त छापेमारी के दौरान सेक्टर-76 स्थित एक फ्लैट से करीब 2.48 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध रूप से संग्रहित दवाएं बरामद की गई हैं। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जांच में कई ऐसी दवाएं भी मिली हैं, जिन पर “Government Supply, Not for Sale” अंकित था। अधिकारियों ने जब्त दवाओं को कब्जे में लेकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
अवैध Medical Warehouse का खुलासा
औषधि निरीक्षक गौतमबुद्धनगर जयसिंह के अनुसार, अंतरराज्यीय प्रकोष्ठ अपराध शाखा, चाणक्यपुरी (नई दिल्ली) से मिली सूचना और डीडीसी (आई) उत्तर जोन, गाजियाबाद के निर्देश पर CDSCO North Zone, अपराध शाखा दिल्ली और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने सेक्टर-76 स्थित अमरापल्ली प्रिंसली एस्टेट के फ्लैट संख्या J-402 में छापेमारी की। जांच के दौरान फ्लैट में बड़ी मात्रा में तैयार औषधियों का अवैध भंडारण मिला। अधिकारियों का कहना है कि यह स्थान अधिकृत मेडिकल स्टोर या लाइसेंस प्राप्त गोदाम के रूप में पंजीकृत नहीं था, इसलिए पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Coaching Centers पर कार्रवाई, Noida में दो संस्थान सील; अब कितनों पर गिरेगी गाज?
![]()
महंगी Biological Drugs मिलीं
छापेमारी के दौरान टीम ने गोलियां, कैप्सूल, इंजेक्शन, टीके, Human Albumin, Immunoglobulin, Rabies Vaccine और Snake Bite Anti Serum समेत कई उच्च मूल्य की जैविक दवाएं बरामद कीं। जांच में कई दवाओं पर “Government Supply, Not for Sale” लिखा मिला, जिससे उनके अनधिकृत कब्जे और संभावित दुरुपयोग की आशंका जताई गई है। अब अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि ये दवाएं अवैध रूप से यहां तक कैसे पहुंचीं और क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है।
![]()
Cold Chain में लापरवाही
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जिन दवाओं को 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा जाना चाहिए था, उन्हें सामान्य कमरे के तापमान पर रखा गया था। इससे उनकी गुणवत्ता प्रभावित होने की संभावना जताई गई है। अधिकारियों के अनुसार, जब्त दवाओं का कुल मूल्य 2,48,66,658.31 रुपये (एमआरपी के आधार पर) आंका गया है। परीक्षण के लिए आठ दवाओं के नमूने लिए गए हैं, जबकि आयातित दवाओं के नमूने CDSCO North Zone अलग से जांच के लिए भेजेगा। कार्रवाई के दौरान आनंद कुमार को गिरफ्तार किया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: NEET 2026 Result: Kanpur की छात्रा बोली- कई बार बदला Score, NTA ने आरोपों को किया खारिज…
दीपक अरोड़ा
पत्रकार (BAJMC ,LLB )
सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।
Discussion about this post