मुख्य समाचार-खबरें
केरल में मिले HIV के 10 संक्रमित, एक ही सिरिंज के इस्तेमाल से फैला इंफेक्शन

केरल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मलप्पुरम जिले के वलंचेरी नगर पालिका क्षेत्र में 10 लोगों के HIV पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इन सभी लोगों को एक ही सुई से इंजेक्शन लगाया गया था।
इन 10 व्यक्तियों में तीन देश के अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं, बाकि सात केरल के ही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जांच में पाया कि ये सभी नशीली दवाओं का इंजेक्शन लेते थे। एक ही इंजेक्शन की सिरिंज सभी को लगने के कारण संक्रमित हो गए। फिलहाल पुलिस भी इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
मामला मलप्पुरम जिले के वलंचेरी नगर पालिका क्षेत्र का है। स्वास्थ्य विभाग ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि सभी HIV संक्रमित व्यक्ति नशे के आदी हैं। इनमें से एक व्यक्ति HIV से संक्रमित था। उसी के द्वारा इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन की सिरिंज को नौ अन्य लोगों ने भी नशे के लिए इस्तेमाल किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इनमें से तीन संक्रमित अन्य राज्यों से आए प्रवासी श्रमिक हैं। सभी 10 संक्रमित व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक संक्रमित लोगों में छह मलयाली और तीन प्रवासी मजदूर हैं। सबसे पहले एक व्यक्ति में एचआईवी का पता चला, जिसके बाद केरल एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने आगे की जांच की, जिससे और मामलों की पहचान हुई।
वलनचेरी एक ऐसा क्षेत्र है जहां प्रवासी मजदूरों की बड़ी आबादी रहती है। रिपोर्ट के अनुसार वायरस के प्रसार के बारे में उस समय पता चला जब केरल एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने टेस्टिंग के दौरान एक व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव पाया।
01
02
03