Weight Loss Yoga: योगा हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने में काफी मदद करता है। योगा से न सिर्फ शरीर सुडौल बनता है, बल्कि शरीर में लचकता आती है, कई स्वास्थ्य समस्याओं से निजात मिलती है और साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।
योगा मोटापा कम करने के साथ ही शरीर को रोगों से मुक्त बनाए रखने में भी असरदार है। यहां जानें वजन या मोटापा कम करने के लिए कौनसे योगासन (Yoga Asanas) किए जा सकते हैं।
सूर्य नमस्कार
https://www.youtube.com/watch?v=aJb1AWMc-64
सूर्य नमस्कार, योगा के सबसे प्रसिद्ध आसनों में से एक है। सूर्य नमस्कार का मतलब होता है, सूरज का अभिवादन करना। इस योगासन में 12 योग मुद्राओं को शामिल किया गया है। ये योगासन पूरे शरीर के लिए लाभदायक होता है। सूर्य नमस्कार को 10-15 मिनट तक करना काफी होता है। इससे शरीर में पानी की मात्रा संतुलित रहती है और विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। इस आसन से शरीर के लगभग हर अंग सक्रिय हो जाता है।
त्रिकोणासन
https://www.youtube.com/watch?v=rfOmGH6bM1o&pp=ygUe4KSk4KWN4KSw4KS_4KSV4KWL4KSj4KS-4KS44KSo
इस योगासन में अपने दोनों पैरों को फैलाकर हाथों को बाहर की ओर खोलते हैं। फिर सीधे हाथ को धीरे-धीरे नीचे की तरफ सीधे पैर की ओर लाते हैं। अब कमर को नीचे की ओर करते हुए नीचे देखना होता है। इसके बाद सीधी हथेली को जमीन पर रखते हैं। वहीं उल्टे हाथ को ऊपर की ओर ले जाते हैं। यह प्रक्रिया दूसरी तरफ से भी दोहराई जाती है।
वीरभद्रासन
https://www.youtube.com/watch?v=kkGY3xBnaGc
योद्धा मुद्रा नाम से मशहूर वीरभद्रासन में आपकी पोजीशन पहाड़ों पर जाने वाली मुद्रा के जैसी होती है। इसमें अपने पैर को पीछे की ओर खींचते हुए दूसरे पैर को आगे कूदने की पोजीशन में बना लें। फिर हाथों को जोड़कर सिर को ऊपर तक से जाएं। अब अपने हाथ को छाती के सामने ले जाते हुए खींचे हुए पैरों को सीधा कर लें। फिर दूसरे पैर को अभी भी 90 डिग्री पर रखें और दोनों हाथों को खींचकर बाहर की तरफ फैला लें।
पूर्वोत्तनासन
https://www.youtube.com/watch?v=ce2HLOWFHaM
इस आसन को करने के लिए पैरों पर बैठकर उन्हें आगे की ओर खींचें। अब अपने हाथों को हिप्स के पीछे ले जाएं और पैरों की तरफ करें। फिर पैरों से शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं और सिर को पीछे की तरफ ले जाने की कोशिश करें। यह पोजिसन पुश-अप करने की मुद्रा का ठीक उल्टी होती है। यह आसन से आपकी पीठ, कंधों, हाथ, रीढ़ की हड्डी, कलाई और जंग लगी मांसपेशियों के लिए अच्छा है।