पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कोर्सस्वास्थ्य समाचार

भारत की राष्ट्रपति वैद्यरत्नम् आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोहों के समापन समारोह में शामिल हुईं

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 27 नवंबर, 2026 को केरलम के त्रिशूर में वैद्यरत्नम् आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोहों के समापन समारोह में शामिल हुईं।

भारत की राष्ट्रपति वैद्यरत्नम् आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोहों के समापन समारोह में शामिल हुईं — इसी स्रोत की तस्वीर या इन्फोग्राफिक। सौजन्य: Press Information Bureau।

आयुर्वेद महाविद्यालयों को प्रामाणिक एवं प्रभावी आयुर्वेद के माध्यम से समाज की सेवा करनी चाहिए: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 27 नवंबर, 2026 को केरलम के त्रिशूर में वैद्यरत्नम् आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोहों के समापन समारोह में शामिल हुईं।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि केरलम का योगदान केवल आयुर्वेद की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को बढ़ाने में तक सीमित नहीं है। इसने आयुर्वेद की शास्त्रीय शिक्षा की समृद्ध एवं जीवंत परंपरा को सहेजने और आगे बढ़ाने का कार्य किया है। इसने वैद्य परिवारों की पीढ़ियों से चली आ रही चिकित्सा संबंधी ज्ञान-परंपरा को भी समृद्ध किया है। प्रामाणिक आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण की इसकी परंपराएं आज भी निरंतर फल-फूल रही हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि आयुर्वेद की एक उल्लेखनीय विशेषता यह है कि इसका प्रामाणिक साहित्य कभी भी केवल संस्कृत भाषा तक सीमित नहीं रहा है। केरलम में मलयालम और मणिप्रवालम भाषाओं में भी अनेक मौलिक ग्रंथों की रचना की गई है और टीकाएं लिखी गई हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि प्रत्येक आयुर्वेद महाविद्यालय को प्रामाणिक एवं प्रभावी आयुर्वेद के माध्यम से समाज की सेवा करनी चाहिए। साथ ही, वहां समसामयिक एवं स्‍थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप आयुर्वेद की शिक्षा भी दी जानी चाहिए। ऐसे महाविद्यालयों को ऐसे विशेषज्ञ तैयार करने में सक्षम होना चाहिए, जिनमें वर्तमान और भावी पीढ़ियों की स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने की समझ और दूरदृष्टि हो। उन्होंने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि वैद्यरत्नम् आयुर्वेद कॉलेज की कार्य-संस्कृति इसी आदर्श के अनुरूप है।

राष्ट्रपति ने कहा कि वैद्यरत्नम् आयुर्वेद कॉलेज जैसे आयुर्वेदिक संस्थान वर्ष 2047 तक स्वस्थ और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना योगदान दे रहे हैं।

राष्ट्रपति ने केरलम की आयुर्वेदिक परंपरा की एक विशिष्ट विशेषता का उल्लेख करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की कि वहां आयुर्वेद की पेशेवर प्रथाओं के साथ परोपकार की भावना भी जुड़ी हुई है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जब वे अपने पेशेवर जीवन में प्रवेश करें, तो उन्हें यह उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए कि किस प्रकार पारंपरिक ज्ञान पर आधारित उद्यमशीलता को वंचित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा के साथ जोड़ा जा सकता है।

चिकित्सकीय परामर्श / Doctor consultation: यह स्वास्थ्य समाचार है, व्यक्तिगत निदान या उपचार की सलाह नहीं। जांच, दवा या उपचार संबंधी निर्णय से पहले योग्य चिकित्सक से परामर्श करें। This report is not personal medical advice. Consult a qualified doctor before making decisions about diagnosis, medicines or treatment.

स्रोत / Source: Press Information Bureau
Source publication: 27-11-2026 14:37 IST
Photo: इसी स्रोत की तस्वीर या इन्फोग्राफिक। सौजन्य: Press Information Bureau। Photo source. Text reuse policy.