नई दिल्ली, 28 जुलाई 2026
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने World Hepatitis Day 2026 के अवसर पर National Viral Hepatitis Control Programme (NVHCP) के आठ वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री Anupriya Patel ने 2030 तक Hepatitis-Free India बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने केंद्र सरकार, राज्यों और सभी हितधारकों से सामूहिक प्रयासों के जरिए वायरल हेपेटाइटिस को सार्वजनिक स्वास्थ्य के जोखिम के रूप में समाप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की थीम “Hepatitis: Let’s Break It Down” के अनुरूप सरकार ने रोकथाम, जांच, उपचार और जागरूकता को और मजबूत करने पर जोर दिया।
![]()
![]()
Free Treatment और Vaccination पर फोकस
कार्यक्रम में Anupriya Patel ने कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जहां Hepatitis C का Free Treatment और Hepatitis B का प्रबंधन सरकारी स्तर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपचार सेवाओं का विस्तार अब 18 लाख से अधिक Ayushman Arogya Mandir तक किया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि Hepatitis B Birth Dose की कवरेज 92 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है, जबकि गर्भवती महिलाओं की जांच को 100 प्रतिशत तक पहुंचाने की आवश्यकता है ताकि संक्रमित माताओं से नवजात शिशुओं में संक्रमण रोका जा सके। उन्होंने राज्यों से Hepatitis B और Hepatitis C के प्रति जागरूकता बढ़ाने की भी अपील की।
यह भी पढ़ें: Supreme Court ने Student Protest हिंसा पर जताई सख्ती, Police Excesses की जांच के दिए संकेत…
![]()
![]()
21 करोड़ Screening, 6 लाख मरीजों का इलाज
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव Punya Salila Srivastava ने बताया कि NVHCP के तहत अब तक 21 करोड़ से अधिक लोगों की Screening की जा चुकी है और 6 लाख से अधिक मरीजों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया गया है। देशभर में 1,153 Treatment Centres स्थापित किए गए हैं, जिनमें 70 से अधिक विशेष उपचार केंद्र भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 7.64 करोड़ गर्भवती महिलाओं की Hepatitis B जांच की जा चुकी है, जबकि संक्रमित माताओं से जन्मे 2.24 लाख नवजात शिशुओं को HBIG Vaccine दी गई है। उन्होंने रोगियों की पहचान, उपचार और फॉलो-अप को मजबूत करने के लिए Ayushman Bharat Digital Mission (ABDM) के साथ एकीकृत डिजिटल सिस्टम के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया।
![]()
![]()
Awareness और Coordination से मिलेगी रफ्तार
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, NVHCP का संचालन Reproductive & Child Health (RCH) Programme और National AIDS Control Programme के समन्वय से किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान IEC Material भी जारी किया गया, जिसमें Hepatitis B और Hepatitis C के संक्रमण के तरीके, बचाव और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध मुफ्त जांच एवं उपचार सेवाओं की जानकारी दी गई। मंत्रालय का मानना है कि जागरूकता अभियान, समय पर Screening और प्रभावी उपचार के माध्यम से 2030 तक वायरल हेपेटाइटिस को सार्वजनिक स्वास्थ्य के खतरे के रूप में समाप्त करने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: NEET SS Counselling पर बढ़ा दबाव, Doctors ने Centre और Supreme Court से Hearing तेज करने की मांग
दीपक अरोड़ा
पत्रकार (BAJMC ,LLB )
सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।
Discussion about this post