चंडीगढ़, 10 अगस्त 2026
Uzbekistan में MBBS करने की तैयारी कर रहे Indian students और उनके parents के लिए बड़ी clarification सामने आई है। Haryana Medical Council (HMC) और Indian Embassy in Tashkent ने स्पष्ट किया है कि Bukhara State Medical Institute, Samarkand State Medical University और Tashkent State Medical University में admission पर कोई ban नहीं लगाया गया है। Social Media पर इन institutions में admission रोकने की खबरें सामने आने के बाद यह clarification जारी की गई। Indian Embassy ने भी कहा कि National Medical Commission (NMC) की 1 अप्रैल 2026 की advisory को precautionary advisory के रूप में देखा जाना चाहिए, इसे संबंधित universities पर admission ban नहीं माना जाना चाहिए।
NMC Advisory का मतलब क्या?
NMC ने 1 अप्रैल 2026 को Uzbekistan सहित कुछ foreign medical institutions में admission लेने वाले Indian students को सावधानी बरतने की सलाह दी थी। Commission ने students और parents को Foreign Medical Graduate Licentiate (FMGL) Regulations, 2021 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने को कहा था। NMC की चिंता उन foreign medical institutions को लेकर थी जहां prescribed curriculum, training standards, timelines और अन्य regulatory requirements के compliance को लेकर सवाल उठे थे। Embassy of India in Tashkent की ओर से NMC को भेजी गई communication में भी medical education की quality और standards से संबंधित concerns का उल्लेख किया गया था।
![]()
इन 3 Universities पर नजर
HMC ने स्पष्ट किया है कि Bukhara State Medical Institute (BSMI), Samarkand State Medical University (SSMU) और Tashkent State Medical University (TSMU) से संबंधित उसकी advisory को admission ban के रूप में नहीं पढ़ा जाना चाहिए। Council ने students को admission से पहले university की recognition status verify करने और NMC FMGL Regulations के सभी mandatory requirements की जांच करने की सलाह दी है। वहीं, Indian Embassy ने बताया कि वह इन तीनों institutions के साथ regular coordination में है ताकि student intake norms, clinical training requirements और लागू NMC regulations का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
![]()
कुछ Institutions पर Advisory जारी
हालांकि, Haryana Medical Council ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ अन्य institutions के खिलाफ उसकी पहले जारी advisory अभी भी लागू है। इनमें Central American Health and Sciences University, Columbus Central University, Washington University of Health and Sciences in Belize और Uzbekistan में Chirchiq Branch of Tashkent State Medical University शामिल हैं। Embassy ने students और parents को rumours, misleading videos और unverified Social Media claims पर भरोसा न करने की सलाह दी है। Admission से पहले NMC, Indian Embassy और संबंधित competent government authorities की official information को ही आधार बनाने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें: NBEMS DNB-DrNB-FNB Accreditation 2026: आवेदन शुरू, जानें Last Date और जरूरी Details
दीपक अरोड़ा
पत्रकार (BAJMC ,LLB )
सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।
Discussion about this post