Subscribe to get Updates
  • Login
Medical Reporter
No Result
View All Result
  • Home
  • खबरें
    • राष्ट्रीय ख़बरें
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • डायग्नोज
    • एलोपैथी
    • होम्योपैथी
    • आयुर्वेदिक
    • यूनानी
    • योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा
    • स्वस्थ आहार
    • सौंदर्य
  • नए उत्पाद
    • नई दवाएं
    • सर्जिकल आइटम
    • फिटनेस उपकरण
    • सौंदर्य प्रसाधन
    • मेडिकल डिवाइस
  • मेडिकल कानून
    • कोर्ट की खबरें
    • सरकारी नीतियां
    • नए कानून
    • शासनादेश
  • करियर
    • पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कोर्स
    • नए अवसर
    • मेडिकल स्टोर व्यवसाय
    • फ्रेंचाइजी-थर्ड पार्टी
    • पैथोलॉजी सेंटर
    • मार्केटिंग क्षेत्र
    • मेडिकल रिसर्च
  • एक्स्पर्ट्स
    • मेडिकल की पाठशाला
  • Home
  • खबरें
    • राष्ट्रीय ख़बरें
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • डायग्नोज
    • एलोपैथी
    • होम्योपैथी
    • आयुर्वेदिक
    • यूनानी
    • योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा
    • स्वस्थ आहार
    • सौंदर्य
  • नए उत्पाद
    • नई दवाएं
    • सर्जिकल आइटम
    • फिटनेस उपकरण
    • सौंदर्य प्रसाधन
    • मेडिकल डिवाइस
  • मेडिकल कानून
    • कोर्ट की खबरें
    • सरकारी नीतियां
    • नए कानून
    • शासनादेश
  • करियर
    • पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कोर्स
    • नए अवसर
    • मेडिकल स्टोर व्यवसाय
    • फ्रेंचाइजी-थर्ड पार्टी
    • पैथोलॉजी सेंटर
    • मार्केटिंग क्षेत्र
    • मेडिकल रिसर्च
  • एक्स्पर्ट्स
    • मेडिकल की पाठशाला
No Result
View All Result
Medical Reporter
No Result
View All Result
Home खबरें

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देशभर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया

Medical Reporter by Medical Reporter
June 21, 2026
in खबरें, राष्ट्रीय ख़बरें
cent
Share on FacebookShare on Twitter

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज देशभर में 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई–2026) अत्‍यधिक उत्साह और सक्रिय जनभागीदारी के साथ मनाया।cent cent 1

इस अवसर पर योग के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य, आरोग्य और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित समारोह का नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने किया। उन्होंने कोलकाता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया और हजारों योग साधकों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि योग शारीरिक व्यायाम से कहीं अधिक है और यह किसी विशेष आयु वर्ग तक सीमित नहीं है। उन्होंने योग को चेतना, ऊर्जा और आंतरिक ऊर्जा का स्रोत बताते हुए कहा कि यह मानव जीवन को समृद्ध बनाता है तथा सदियों से भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का अभिन्न अंग रहा है।

cent 2

इस वर्ष के विषय “स्‍वस्‍थ आयु के लिए योग” का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विषय ऐसे समाज के निर्माण के लिए एक मार्गदर्शक सिद्धांत है जो जीवनभर स्वस्थ, सक्रिय और ऊर्जावान रहे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ वृद्धावस्था का अर्थ केवल जीवन के वर्षों में वृद्धि करना नहीं, बल्कि उन वर्षों में ऊर्जा, उद्देश्य और समग्र कल्याण को शामिल करना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम “स्‍वस्‍थ आयु के लिए योग” की बात करते हैं, तो यह इस सामूहिक संकल्प का प्रतीक है कि बढ़ती आयु कभी भी व्यक्ति की संभावनाओं को सीमित न करे। इसके विपरीत, योग प्रत्येक आयु में निरंतर विकास, उत्कृष्टता और आत्म-सुधार की प्रेरणा देता है।

योग की परिवर्तनकारी शक्ति पर प्रकाश डालते हुए, श्री मोदी ने कहा कि लक्ष्य यह होना चाहिए कि इंसान 20 साल की उम्र के मुकाबले 40 साल की उम्र में ज़्यादा लचीला हो, 30 साल की तुलना में 50 साल की उम्र में ज़्यादा ऊर्जावान हो, और 50 साल की तुलना में 70 साल की उम्र में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का बेहतर ढंग से सामना कर सके।

उन्होंने कहा कि योग शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्पष्टता और भावनात्मक संतुलन को बेहतर बनाकर इन लक्ष्यों को पाने के लिए ज़रूरी अनुशासन, ताकत और संतुलन प्रदान करता है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि योग व्यक्ति को निरंतर विकास और आत्म-खोज के लिए प्रेरित करता है।

नियमित योगाभ्यास से शरीर मजबूत होता है, मन शांत रहता है और आंतरिक लचीलापन विकसित होता है, जिससे व्यक्ति अधिक स्वस्थ, संतुलित और संतोषपूर्ण जीवन जी सकता है। उन्‍होंने कहा कि योग समग्र स्वास्थ्य का एक प्रभावी मार्ग है और आधुनिक जीवनशैली तथा बढ़ती आयु से जुड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने इसे वैश्विक स्तर पर बढ़ती स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान का एक सशक्त माध्यम बताया।

प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों से योग को आजीवन अनुशासन के रूप में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इसके लाभ केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य तक सीमित नहीं हैं।

उनका मानना है कि योग व्यक्ति और समाज के बीच सामंजस्य स्थापित करता है, सामूहिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और एक अधिक स्वस्थ, जागरूक तथा सशक्त राष्ट्र के निर्माण की नींव को मजबूत रखता है।

देशव्यापी योग दिवस समारोह के अंतर्गत केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने शांतिपथ में आयोजित सामूहिक योग सत्र में भाग लिया।

उन्होंने नागरिकों, स्वास्थ्यकर्मियों, अधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ विभिन्न योगासन तथा प्राणायाम का अभ्यास किया।

 

सभा को संबोधित करते हुए केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने कहा कि योग, जो भारत की प्राचीन सभ्यतागत विरासत का अमूल्य उपहार है, आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के लिए एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है।

श्री नड्डा ने याद दिलाया कि 27 सितम्‍बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से योग को मन और शरीर, तथा मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करने के प्रभावी माध्यम के रूप में मान्यता देने और मनाने का आह्वान किया था।

प्रधानमंत्री की इस ऐतिहासिक पहल के परिणामस्वरूप, दिसबर 2014 में संयुक्‍त राष्‍ट्र ने एक प्रस्ताव पारित कर 21 जून को अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित कर दिया।

तब से लेकर अब तक लगभग 190 देशों ने इस आयोजन में भागीदारी की है, जिससे यह विश्व के सबसे व्यापक रूप से मनाए जाने वाले वैश्विक आयोजनों में से एक बन गया है।

 

इस वर्ष के विषय ” स्‍वस्‍थ आयु के लिए योग ” का उल्लेख करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि योग शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक संतुलन और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देकर स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था का एक समग्र मार्ग प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि बढ़ते तनाव, निष्क्रिय जीवनशैली और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के इस दौर में योग शरीर और मन के बीच संतुलन एवं सामंजस्य स्थापित करने का एक कुदरती और स्‍थायी उपाय है।

श्री नड्डा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है, जो व्यक्ति और सार्वभौमिक चेतना के बीच गहरे संबंध को विकसित करती है। उन्होंने कहा, “योग हमें मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करना सिखाता है।

यह एक निरंतर और आजीवन अभ्यास है, जो व्यक्ति को आत्म-विकास, आंतरिक शांति और समग्र कल्याण का मार्ग दिखाता है।”

उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास दीर्घायु को बढ़ावा देने, जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से उबरने की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

उन्‍होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने और दीर्घकालिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

 

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे मानवता के प्रति एक उल्लेखनीय सेवा बताया।

उन्होंने कहा कि विश्वभर में योग को मिली व्यापक स्वीकृति तथा संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस को मान्यता दिया जाना, योग के सार्वभौमिक आकर्षण और महत्‍व का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि योग किसी एक देश या संस्कृति तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि मानवता के कल्याण के लिए एक साझा वैश्विक अभ्यास के रूप में निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।

सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि यह अधिक स्वस्थ, संतुलित और अधिक जागरूक जीवनशैली अपनाने की याद दिलाता है।

इस अवसर पर मंत्रालय ने कर्तव्‍य भवन में एक विशेष योग सत्र का भी आयोजन किया, जिसका नेतृत्व केन्‍द्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्‍य सलिल श्रीवास्‍तव ने किया।

कार्यक्रम में मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्‍होंने प्रधानमंत्री के संदेश को दोहराते हुए कहा कि योग हर आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयुक्त अभ्यास है और यह जीवन की प्रत्येक अवस्‍था में शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य तथा समग्र आरोग्य को बढ़ावा देने का एक प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि योग आज निवारक स्वास्थ्य देखभाल और स्वस्थ जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरा है।

इस वर्ष के योग दिवस समारोह की व्यापक पहुँच पर प्रकाश डालते हुए श्रीमती श्रीवास्तव ने बताया कि देशभर में 1.87 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे लाखों नागरिकों को योगाभ्यास में भाग लेने और इसके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने का अवसर मिला है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2014 में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा द्वारा एक प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है।

इतने वर्षों में यह आयोजन एक वैश्विक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। आज दुनिया भर के लाखों लोग योग सत्रों, स्वास्थ्य एवं कल्याण संबंधी गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।

Advertisement Banner
Previous Post

योग दिवस पर पीएम मोदी की ऐसी अपील, जिसे हर किसी को जानना चाहिए

Next Post

दिल्ली में 40 स्थानों पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, लाल किला बना आकर्षण का केंद्र

Medical Reporter

Medical Reporter

Next Post
intyog

दिल्ली में 40 स्थानों पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, लाल किला बना आकर्षण का केंद्र

Discussion about this post

Recommended

PMLA Case

PMLA Case: Supreme Court ने Punjab Minister की जांच AIIMS Medical Board को क्यों सौंपी?

2 weeks ago
NEET UG 2026 Result

NEET UG 2026 Result: 690+ अंक लाने वाले 138 छात्र कौन? रिजल्ट में सामने आए बड़े आंकड़े…

3 weeks ago

Don't Miss

UP NEET MDS Counselling

UP NEET MDS Counselling: DGME ने 13 Candidates पर लगाया Ban, जानिए वजह

August 5, 2026
Heart on Right Side

Heart on Right Side: 39 साल तक Rare Condition के साथ जीते रहे शख्स, Doctors ने किया सफल इलाज

August 5, 2026
WHO Cancer Warning

WHO Cancer Warning: Common Drugs को लेकर घबराएं नहीं, Doctors ने बताई बड़ी वजह

August 5, 2026
NEET PG

NEET PG Cutoff: Admission System की समीक्षा के लिए Centre ने बनाई 12 सदस्यीय Expert Committee

August 5, 2026
Medical Reporter

We bring you the best Medical Report that perfect for medical news! check out our website for details.
MedicalReporter.in एक विश्वसनीय और जानकारीपूर्ण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको स्वास्थ्य और चिकित्सा से जुड़ी ताज़ा खबरें, नई रिसर्च, मेडिकल अपडेट्स और विशेषज्ञों की राय एक ही जगह पर मिलती है। इस वेबसाइट का उद्देश्य आम लोगों तक सही, प्रमाणिक और आसान भाषा में हेल्थ से जुड़ी जानकारी पहुँचाना है, ताकि वे अपनी सेहत के प्रति जागरूक और सचेत रह सकें।

यह प्लेटफॉर्म न केवल आम पाठकों के लिए उपयोगी है, बल्कि डॉक्टर, मेडिकल स्टूडेंट्स और हेल्थ प्रोफेशनल्स के लिए भी एक भरोसेमंद स्रोत है। MedicalReporter.in पर आपको बीमारियों, इलाज, नई दवाओं, हेल्थ टिप्स और मेडिकल इंडस्ट्री से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी समय-समय पर अपडेट के साथ मिलती रहती है।

Follow us

Recent News

UP NEET MDS Counselling

UP NEET MDS Counselling: DGME ने 13 Candidates पर लगाया Ban, जानिए वजह

August 5, 2026
Heart on Right Side

Heart on Right Side: 39 साल तक Rare Condition के साथ जीते रहे शख्स, Doctors ने किया सफल इलाज

August 5, 2026
WHO Cancer Warning

WHO Cancer Warning: Common Drugs को लेकर घबराएं नहीं, Doctors ने बताई बड़ी वजह

August 5, 2026
NEET PG

NEET PG Cutoff: Admission System की समीक्षा के लिए Centre ने बनाई 12 सदस्यीय Expert Committee

August 5, 2026

Categories

  • Medical Reporter
  • आयुर्वेदिक
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एक्स्पर्ट्स
  • एलोपैथी
  • करियर
  • कोर्ट की खबरें
  • खबरें
  • डायग्नोज
  • दिल्ली
  • नई दवाएं
  • नए अवसर
  • नए उत्पाद
  • नए कानून
  • पंजाब
  • फिटनेस उपकरण
  • बिहार
  • मार्केटिंग क्षेत्र
  • मुख्य समाचार-खबरें
  • मेडिकल कानून
  • मेडिकल की पाठशाला
  • मेडिकल डिवाइस
  • मेडिकल रिसर्च
  • यूनानी
  • योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय ख़बरें
  • शासनादेश
  • सरकारी नीतियां
  • सर्जिकल आइटम
  • सौंदर्य
  • स्वस्थ आहार
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • होम्योपैथी
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 Medical Reporter.

No Result
View All Result
  • Home
  • खबरें
    • राष्ट्रीय ख़बरें
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • डायग्नोज
    • एलोपैथी
    • होम्योपैथी
    • आयुर्वेदिक
    • यूनानी
    • योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा
    • स्वस्थ आहार
    • सौंदर्य
  • नए उत्पाद
    • नई दवाएं
    • सर्जिकल आइटम
    • फिटनेस उपकरण
    • सौंदर्य प्रसाधन
    • मेडिकल डिवाइस
  • मेडिकल कानून
    • कोर्ट की खबरें
    • सरकारी नीतियां
    • नए कानून
    • शासनादेश
  • करियर
    • पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कोर्स
    • नए अवसर
    • मेडिकल स्टोर व्यवसाय
    • फ्रेंचाइजी-थर्ड पार्टी
    • पैथोलॉजी सेंटर
    • मार्केटिंग क्षेत्र
    • मेडिकल रिसर्च
  • एक्स्पर्ट्स
    • मेडिकल की पाठशाला

© 2026 Medical Reporter.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In