खबरें

Saharanpur News: पहले बुखार, फिर बिगड़ी हालत और रास्ते में मौत; गांव में कई बीमार...

Saharanpur के झाड़वन गांव में 27 वर्षीय युवक की बुखार के बाद मौत हो गई। गांव में कई अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं। Health Department ने टीम भेजकर जांच और Health Camp लगाने की बात कही है।

Saharanpur

Saharanpur के तीतरों क्षेत्र के झाड़वन गांव में 27 वर्षीय युवक मुंतजिर की बुखार के बाद मौत हो गई। युवक को पिछले दो दिनों से तेज बुखार था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले गंगोह के एक Private Hospital और बाद में Saharanpur के दिल्ली रोड स्थित Private Hospital ले गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे Chandigarh रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गांव में कई अन्य लोगों के भी बुखार से पीड़ित होने की जानकारी सामने आई है।

इलाज के बाद फिर बिगड़ी हालत

मुंतजिर के भाई सरवर खटाना के अनुसार, युवक को दो दिनों से तेज बुखार था और शुरुआत में स्थानीय चिकित्सकों से उपचार कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर रविवार को उसे गंगोह के Private Hospital ले जाया गया। इलाज के बाद कुछ राहत मिलने पर उसे उसी शाम घर लाया गया। हालांकि सोमवार को उसकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे Saharanpur में दिल्ली रोड स्थित Private Hospital लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताकर Chandigarh रेफर कर दिया। Chandigarh ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Saharanpur District Hospital में खुलेगा Cancer Day Care Center, जानें क्या मिलेगी सुविधा...

गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित

मुंतजिर की मौत के बाद गांव में स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्राम प्रधान वसीम चौधरी सहित ग्रामीणों के अनुसार, गांव में कई अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने Health Department से गांव में Health Camp लगाकर लोगों की जांच कराने और बुखार से पीड़ित मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। मुंतजिर सात भाइयों में छठे नंबर का था। उसके परिवार में माता-पिता, पत्नी और एक साल का बेटा है।

Health Department भेजेगा टीम

गंगोह CHC प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने बताया कि गांव में टीम भेजी जाएगी और Health Camp लगाकर लोगों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुंतजिर की मौत केवल बुखार के कारण हुई या किसी अन्य बीमारी की वजह से, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर मौत का अंतिम चिकित्सकीय कारण स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur के निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप... 

दीपक अरोड़ा

पत्रकार (BAJMC ,LLB ) सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।