10 बेड का विशेष Geriatric Ward होगा तैयार
जिला अस्पताल में बनने वाला Geriatric Ward बच्चा वार्ड के पास स्थापित किया जाएगा। यह 10 बेड का वार्ड होगा, जिसमें ऑक्सीजन सुविधा और विशेष बेड उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस वार्ड में भर्ती बुजुर्ग मरीजों को अलग-अलग जांच और इलाज के लिए इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा। उनकी आवश्यक चिकित्सा सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे इलाज की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित होगी।
कमजोर और असहाय बुजुर्ग मरीजों को मिलेगी विशेष सुविधा
अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी और इमरजेंसी मिलाकर करीब 1500 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी शामिल होते हैं। अब तक जरूरत पड़ने पर उन्हें सामान्य वार्ड में भर्ती किया जाता था, लेकिन नए Geriatric Ward के शुरू होने के बाद कमजोर और चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्ग मरीजों के लिए अलग व्यवस्था रहेगी। उनकी स्वास्थ्य स्थिति की नियमित निगरानी की जाएगी और जरूरत के अनुसार उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
अलग स्टाफ रहेगा तैनात, जल्द होगा उद्घाटन
अस्पताल प्रशासन के अनुसार Geriatric Ward में मरीजों की देखभाल के लिए अलग से स्टाफ की तैनाती की जाएगी, ताकि बुजुर्ग मरीजों को उपचार के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. रविप्रकाश ने बताया कि 10 बेड का वार्ड तैयार किया जा रहा है और जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद बुजुर्ग मरीजों को पहले की तुलना में अधिक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।Saharanpur News: Haridwar जा रहे परिवार के साथ रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि 4 की चली गई जान?
दीपक अरोड़ा
पत्रकार (BAJMC ,LLB ) सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।

01
02
03