सहारनपुर महानगर में संचालित Ayushman Arogya Mandir की मानकों को लेकर शुरू की गई जांच करीब दो महीने बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। महानगर में कुल 35 Ayushman Arogya Mandir संचालित हैं, जिनमें से 20 केंद्रों के खिलाफ मानकों के अनुरूप संचालन नहीं होने की शिकायत शासन से की गई थी। मामले की जांच के लिए अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की ओर से पांच सदस्यीय समिति गठित की गई थी, लेकिन अब तक समिति ने अपनी रिपोर्ट AD Health को नहीं सौंपी है। मामले में अब जांच समिति से सोमवार तक रिपोर्ट देने को कहा गया है।
20 केंद्रों पर हुई थी शिकायत
सहारनपुर महानगर में करीब दो वर्ष से घर के नजदीक बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 35 Ayushman Arogya Mandir यानी Health and Wellness Center संचालित किए जा रहे हैं। इनमें से 20 केंद्रों को लेकर 17 अक्टूबर 2025 को शासन में शिकायत की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि संबंधित केंद्र निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित नहीं हो रहे हैं। इसके बाद शासन स्तर से मामला AD Health के पास जांच के लिए भेजा गया। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि संबंधित Ayushman Arogya Mandir निर्धारित मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं और क्या इन्हें नियमों के अनुरूप संचालित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Saharanpur News: बिना रजिस्ट्रेशन के हुई MBBS चिकित्सकों की भर्ती? जानिए पूरा मामला…
![]()
पांच सदस्यीय समिति ने शुरू की जांच
शिकायत के बाद AD Health ने 22 जून को पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। समिति में मुजफ्फरनगर के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन कुमार, मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक रणजीत कुमार, NHM के कम्युनिटी प्रोसेस शमशीर आलम, रजतवीर सिंह जैमवाल और मुजफ्फरनगर के अर्बन हेल्थ को-ऑर्डिनेटर प्रवीण पाल को शामिल किया गया। समिति को महानगर के 20 Ayushman Arogya Mandir का निरीक्षण कर उनकी स्थिति और निर्धारित मानकों के अनुपालन का आकलन करना है। हालांकि, समिति के गठन के करीब दो महीने बीतने के बाद भी रिपोर्ट AD Health कार्यालय को नहीं मिली है।
![]()
सोमवार तक मांगी गई रिपोर्ट
जांच रिपोर्ट लंबित रहने के बीच अब अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने समिति से सोमवार तक रिपोर्ट तलब की है। अधिकारियों के अनुसार रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित केंद्रों का आकलन कर इसे शासन को भेजा जाएगा। AD Health डॉ. कुमुद रानी ने बताया कि पांच सदस्यीय टीम Ayushman Arogya Mandir की जांच कर रही है और अभी तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने जांच टीम को सोमवार तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। महानगर के जिन क्षेत्रों में ये केंद्र संचालित हैं, उनमें संजय कॉलोनी, चंद्र नगर, मदनपुरी, आजाद कॉलोनी, मोज्जम कॉलोनी, शिवम कॉलोनी, पुल खुमरान, मोहल्ला छिपियान, शाकंभरी विहार, एकता कॉलोनी, नदीम कॉलोनी, कमेला कॉलोनी, दुर्गा विहार, गलीरा रोड, ब्रिजेश नगर और न्यू पटेल नगर समेत अन्य क्षेत्र शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Saharanpur News: सचल चिकित्सा वाहन पर नकाबपोशों का हमला, कर्मचारी घायल
दीपक अरोड़ा
पत्रकार (BAJMC ,LLB )
सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।
Discussion about this post