50 Seats की बढ़ोतरी
Shri Rawatpura Sarkar Institute of Medical Sciences and Research में पहले MBBS की intake capacity 100 seats थी। अब इसमें 50 seats की बढ़ोतरी के बाद कुल sanctioned intake 150 MBBS seats हो गया है। NMC की उपलब्ध seat matrix के अनुसार यह संस्थान Chhattisgarh के Raipur में स्थित एक private medical college है और Pt. Deendayal Upadhyay Memorial Health Sciences and Ayush University, Raipur से affiliated है। संस्थान को 2024 में MBBS course शुरू करने की अनुमति मिली थी और शुरुआती तौर पर 150 seats के लिए Letter of Permission दिया गया था।
यह भी पढ़ें: FSSAI Pan Masala Packaging: Plastic Sachet पर ऐसा क्या बदला? अब Tin-Glass में दिखेगा Product...
पहले घटाई गई थीं Seats
Rawatpura Sarkar Institute की MBBS seats को लेकर पिछले academic sessions में regulatory कार्रवाई भी हुई थी। NMC के रिकॉर्ड के अनुसार संस्थान को शुरुआत में 150 MBBS seats के लिए permission मिली थी, लेकिन 2025-26 में renewal के दौरान intake को घटाकर 100 seats किया गया था। Delhi High Court में दर्ज मामले के अनुसार सितंबर 2025 की inspection में faculty, OPD attendance, bed occupancy, clinical investigation data और AEBAS attendance से जुड़ी deficiencies सामने आई थीं। इसके बाद NMC ने 150 के बजाय 100 MBBS seats के लिए conditional renewal दिया था।
2026-27 में फिर 150 Seats
Academic Year 2026-27 के लिए seats में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब संस्थान ने अपनी MBBS intake को फिर 150 seats तक ले जाने की मांग की थी। Chhattisgarh High Court के जुलाई 2026 के आदेश में दर्ज जानकारी के मुताबिक राज्य के Directorate of Medical Education ने संस्थान को 100 से 150 seats तक बढ़ोतरी के लिए Essentiality Certificate जारी किया था। संस्थान ने इससे आगे 250 seats की मांग की थी, लेकिन Court ने उपलब्ध infrastructure, clinical material और teaching faculty से जुड़ी स्थिति को देखते हुए 50 seats की बढ़ोतरी को उचित माना और याचिका खारिज कर दी।यह भी पढ़ें: ICMR-शाइन 2026: 83 जगहों पर Students ने देखा Research का नया संसार
दीपक अरोड़ा
पत्रकार (BAJMC ,LLB ) सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।

01
02
03