नई दिल्ली, 3 जुलाई 2026
National Medical Commission (NMC) ने देशभर के सभी Medical Colleges और Medical Institutions को Indian Council of Medical Research (ICMR) के Medical Innovations Patent Mitra Initiative से जुड़ने की सलाह दी है। NMC ने जारी Advisory में संस्थानों से कहा है कि वे अपने Faculty, Researchers, Students और Innovators को इस पहल की जानकारी दें, ताकि मेडिकल रिसर्च से जुड़े नवाचारों को Patent, Intellectual Property (IP) और Technology Transfer के क्षेत्र में बेहतर सहयोग मिल सके।
Patent Mitra Initiative को बढ़ावा देने पर जोर
NMC ने Medical Colleges से कहा है कि वे ICMR के Medical Innovations Patent Mitra प्लेटफॉर्म का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। यह पहल Biomedical Research से जुड़े Innovators को Patent Filing, Patent Management, Technology Transfer और Commercialization के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराती है। इसका उद्देश्य मेडिकल क्षेत्र में विकसित नवाचारों को प्रयोगशाला से मरीजों तक पहुंचाने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।
![]()
Researchers और Innovators को मिलेगा सहयोग
ICMR के अनुसार, इस Initiative के तहत Medical Colleges, Medical Institutes, ICMR समर्थित Researchers, Startups और Biomedical Innovators को Patent Lifecycle के हर चरण में सहायता दी जाएगी। इसमें Patent Filing, Prosecution, Maintenance, Licensing और Industry के साथ Technology Transfer जैसी सेवाएं शामिल हैं। इससे शोधकर्ताओं को अपने नवाचारों को व्यावहारिक उपयोग तक पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
![]()
Medical Research को Industry से जोड़ने की पहल
Medical Innovations Patent Mitra Initiative को NITI Aayog के मार्गदर्शन में ICMR द्वारा Department of Pharmaceuticals (DoP) के सहयोग और Department for Promotion of Industry and Internal Trade (DPIIT) के समर्थन से विकसित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य देश में Biomedical Innovation Ecosystem को मजबूत करना, गुणवत्तापूर्ण Patent Filing को बढ़ावा देना और Medical Technologies के Commercialization की प्रक्रिया को तेज करना है।
Ebola Outbreak: DR Congo में तेजी से बढ़ रहे मामले, WHO को किस बात की सबसे बड़ी चिंता?
आर. पी. अरोड़ा
सीनियर जर्नलिस्ट
तीन दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय आर. पी. अरोड़ा राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और समसामयिक विषयों के अनुभवी विश्लेषक हैं। खोजी रिपोर्टिंग और जमीनी मुद्दों पर उनकी पैनी नजर उन्हें एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।
Discussion about this post