खबरें

NEET PG 2026 Paper Leak: प्रश्न पत्र बिकने के दावों में कितनी सच्चाई? जानिए NBE का बयान

NEET PG 2026 से पहले Telegram और Instagram पर Paper Leak के दावों को लेकर NBEMS ने Warning जारी की है। NBE ने Candidates से Fake Social Media Handles और Fraudulent Claims से सावधान रहने को कहा।

Paper leak

नई दिल्ली, 25 अगस्त 2026

NEET PG 2026 परीक्षा से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर कथित Paper Leak को लेकर किए जा रहे दावों ने अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) ने इन दावों को फर्जी और धोखाधड़ी वाला बताते हुए अभ्यर्थियों को सावधान रहने की सलाह दी है। NBEMS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी अलर्ट में कहा कि Telegram और Instagram समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर NEET PG 2026 के लीक हुए प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर किए जा रहे दावों पर भरोसा न करें। यह परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित होनी है।

NBE का बड़ा Alert

NBEMS ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे ऐसे सोशल मीडिया पोस्ट, विज्ञापनों और संदेशों पर बिल्कुल भरोसा न करें, जिनमें NEET PG 2026 का कथित लीक प्रश्न पत्र देने का दावा किया जा रहा है। बोर्ड के अनुसार, ऐसे दावे झूठे और धोखाधड़ी वाले हैं, जिनका मकसद अभ्यर्थियों को गुमराह करना है। NBEMS ने यह भी कहा कि अभ्यर्थियों को किसी भी असत्यापित जानकारी पर भरोसा करने या उसके आधार पर कोई कदम उठाने से बचना चाहिए। बोर्ड ने फर्जी सोशल मीडिया हैंडल और भ्रामक विज्ञापनों को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी है।

यह भी पढ़ें: UP-Japan Partnership: यूपी के युवाओं को मिलेगी जापान में नौकरी; जानिए क्या है नया मेगा प्लान

Telegram-Instagram पर Claims

NBE की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब Telegram और Instagram पर कई पोस्ट और ग्रुप्स के ज़रिए NEET PG के प्रश्न व अन्य परीक्षा सामग्री उपलब्ध कराने के दावे किए जा रहे हैं। NBEMS ने स्पष्ट किया कि कथित लीक पेपर बेचने या उपलब्ध कराने वाले ऐसे पोस्ट और खातों पर विश्वास न किया जाए। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अफवाहों से दूर रहने और NEET PG 2026 से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही निर्भर रहने की अपील की है। NBEMS ने अपने X पोस्ट में ऐसे सोशल मीडिया पेज की तस्वीरें भी साझा कीं, जिन पर कथित लीक प्रश्न पत्र देने के दावे किए गए थे।

30 अगस्त को होगी परीक्षा

NEET PG 2026 देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MD, MS और PG Diploma Courses में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। NBEMS के अनुसार यह परीक्षा 30 अगस्त 2026 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली (Shift) में Computer Based Test (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में भी बदलाव किया गया है और मेडिकल डायलॉग्स की रिपोर्ट के मुताबिक एडमिट कार्ड 25 अगस्त को उपलब्ध कराए जाने हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा से जुड़ी जानकारी केवल NBEMS के आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करना बेहद ज़रूरी है।

यह भी पढ़ें: Noida Hospital Fire: AC में धमाके के बाद आयुर्वेदिक अस्पताल में लगी आग...

दीपक अरोड़ा

पत्रकार (BAJMC ,LLB ) सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।