सहारनपुर, 2 जुलाई 2026
Saharanpur में
Indian Medical Association (IMA) की ओर से
Doctor's Day के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अंबाला रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों, पत्रकारों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान
IMA अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि चिकित्सकों के लिए कानून का सरलीकरण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को गरीब मरीजों के हितों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए और सरकार से चिकित्सकों के लिए सरल एवं व्यावहारिक कानूनी व्यवस्था लागू करने का अनुरोध किया।
चिकित्सा पेशे की चुनौतियों पर हुई चर्चा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर
डॉ. अजय सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में चिकित्सा पेशा कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में डॉक्टरों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए इस पेशे की गरिमा और समाज में उसकी सकारात्मक छवि बनाए रखनी होगी। वहीं
CDO सुमित महाजन ने कहा कि संवेदनशील और सेवा भावना रखने वाले लोग ही चिकित्सा क्षेत्र को अपना पेशा बनाते हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक हर परिस्थिति में मरीजों की देखभाल और उपचार के लिए समर्पित रहते हैं।
Ethical Practice अपनाने का लिया संकल्प
CMO डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि
Doctor's Day केवल सम्मान का अवसर नहीं बल्कि आत्ममंथन का भी दिन है। उन्होंने सभी चिकित्सकों से
Ethical Practice अपनाने और मरीजों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में चिकित्सा सेवा, सामाजिक योगदान और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए कई वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान किया गया। साथ ही पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पत्रकारों और मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
चिकित्सकों, पत्रकारों और छात्रों का हुआ सम्मान
समारोह में वर्ष 1988 बैच के कई वरिष्ठ चिकित्सकों सहित पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन
डॉ. महेश ग्रोवर, डॉ. नीतू जैन और डॉ. रेणू शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. नरेश नौसरान, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. डी.के. गुप्ता, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. महेश चन्द्रा, डॉ. कपिल देव, डॉ. वंदना वर्मा, डॉ. अंकुर उपाध्याय, डॉ. रविकांत, डॉ. रजनीश दहूजा, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. सौम्या जैन, डॉ. पूनम मखीजा, डॉ. आर.एन. बंसल, डॉ. पंकज खन्ना, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. इंदिरा सिंह, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. कर्मवीर सिंह और डॉ. मनदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं IMA के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेश ग्रोवर, डॉ. नीतू जैन और डॉ. रेणू शर्मा ने किया। समारोह में चिकित्सा, पत्रकारिता और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सम्मानित अतिथियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
