डॉ. दहूजा को यह सम्मान इटली से पधारे डॉ. एनरिको अगाबिती रोसाई, डॉ. गाइडो ग्रासी (यूरोपियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन), डॉ. वेंकटा सी. राम (मॉडरेटर, ग्लोबल समिट ऑन हाइपरटेंशन), डॉ. एस.एन. नर्सिंगन (उपाध्यक्ष, वर्ल्ड हाइपरटेंशन लीग), डॉ. एच.के. चोपड़ा (डायरेक्टर, मेदांता मूलचंद हॉस्पिटल) और डॉ. सी.एच. वसंथ (अध्यक्ष, इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन) द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि डॉ. रजनीश दहूजा विगत 36 वर्षों से अधिक समय से सहारनपुर और आसपास के क्षेत्र में चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं। उनके इस लंबे चिकित्सा सफर में हजारों-लाखों मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। इस उपलब्धि पर शहर में हर्ष का माहौल है और चिकित्सक बिरादरी सहित आमजन ने उन्हें बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: TB Patients बीच में न छोड़ें दवा, लीवर खराब होने पर ट्रांसप्लांट ही एकमात्र विकल्प: विशेषज्ञ
दीपक अरोड़ा
पत्रकार (BAJMC ,LLB ) सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।

01
02
03