खबरें

CCRAS Meeting 2026: Ayurveda Research में क्या बदलने जा रही हैं ये 3 नई पहल?

खबर का सार

CCRAS की पांचवीं Executive Committee Meeting में Evidence-Based Ayurveda को मजबूत करने के लिए तीन नई अनुसंधान पहल शुरू की गईं। बैठक में Research Methodology Textbook, CCRAS Prayatna 2026-27 और Digital Ecosystem Dashboard लॉन्च किए गए।

CCRAS
नई दिल्ली, 4 जुलाई 2026 आयुष मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) की पांचवीं Executive Committee Meeting आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने की। इस दौरान अनुसंधान, शिक्षा, वैज्ञानिक लेखन और डिजिटल प्रशासन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से तीन प्रमुख पहलों का शुभारंभ किया गया। बैठक में कहा गया कि इन पहलों से देश में Evidence-Based Ayurveda Research Ecosystem को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

तीन नई पहल का शुभारंभ

Executive Committee Meeting के दौरान तीन प्रमुख पहलों की शुरुआत की गई। इनमें Ayurveda Research Methodology Textbook, CCRAS Prayatna 2026-27 और CCRAS Digital Ecosystem Dashboard शामिल हैं। इन पहलों का उद्देश्य आयुर्वेद अनुसंधान को अधिक व्यवस्थित बनाना, वैज्ञानिक लेखन को बढ़ावा देना तथा डिजिटल माध्यम से अनुसंधान संसाधनों और संस्थागत जानकारी को एकीकृत मंच पर उपलब्ध कराना है।

Research और Scientific Writing पर रहेगा फोकस

बैठक में जारी Research Methodology Textbook को NMCISM के दिशानिर्देशों के अनुरूप तैयार किया गया है। यह पुस्तक MD, MS और PhD के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और Evidence-Based Research क्षमता विकसित करने में सहायक होगी। वहीं CCRAS Prayatna 2026-27 के तहत स्नातकोत्तर और PhD छात्रों को Scientific Writing तथा Publication Skills के लिए संस्थान आधारित कार्यशालाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि अनुसंधान संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।

Digital Dashboard से बढ़ेगी पारदर्शिता

बैठक के दौरान CCRAS Digital Ecosystem Dashboard भी लॉन्च किया गया। यह वेब-आधारित प्लेटफॉर्म परिषद के डिजिटल संसाधनों, अनुसंधान परिणामों और संस्थागत गतिविधियों को एकीकृत रूप से प्रदर्शित करेगा। इसका उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना, सूचना तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना और जनसंपर्क को बेहतर बनाना है। बैठक में परिषद ने वैज्ञानिक उत्कृष्टता, डिजिटल नवाचार और क्षमता निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

NFHS-6 Report में खुलासा: पुरुषों से ज्यादा बीमार पड़ रही हैं भारत की महिलाएं, वजह जानकर होंगे हैरान

दीपक अरोड़ा

पत्रकार (BAJMC ,LLB ) सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।