हादसे के बाद भीड़ ने घेरा
घटना मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे अलापुर थाना क्षेत्र के बीचपुरी गांव के पास हुई। रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. राहुल सिद्धार्थ की Scorpio की सड़क पर घूम रही एक गाय से टक्कर हो गई। टक्कर में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर Police और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और घायल गाय का उपचार शुरू कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद Police की मौजूदगी में गाय का अंतिम संस्कार कराया गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और Doctor पर शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाने लगे। कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर मारपीट की और उनकी Scorpio में तोड़फोड़ कर दी।यह भी पढ़ें: Anemia Mukt Bharat News: Health Ministry ने लॉन्च किया नया Digital Platform, 160 से अधिक प्रतिनिधि हुए शामिल
Medical Report ने खोला सच
घटना का Video Social Media पर Viral होने के बाद Police ने मामले की जांच आगे बढ़ाई और डॉ. राहुल सिद्धार्थ का Medical Examination कराया। Police के अनुसार, जांच में Alcohol Consumption की पुष्टि नहीं हुई। Medical Report सामने आने के बाद Doctor के खिलाफ लगाए गए शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोपों पर सवाल खड़े हुए। इसके बाद Police ने Viral Video और उपलब्ध अन्य साक्ष्यों के आधार पर उन लोगों की पहचान शुरू की, जिन्होंने कथित तौर पर Doctor के साथ मारपीट और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की थी। मामले में Police ने कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
चार आरोपी गिरफ्तार
अलापुर Police ने इस मामले में शेखर, धर्मेंद्र उर्फ नेत्रपाल, धर्मेंद्र और धर्मपाल, सभी निवासी बीचपुरी, को गिरफ्तार किया है। Police के मुताबिक घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। SSP अंकिता शर्मा ने बताया कि गाय से टक्कर के बाद Scorpio चालक के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट किए जाने के मामले में अलापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जारी है।यह भी पढ़ें: ICMR-शाइन 2026: 83 जगहों पर Students ने देखा Research का नया संसार
दीपक अरोड़ा
पत्रकार (BAJMC ,LLB ) सोशल मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता में 6 वर्षों से सक्रिय हैं, स्वास्थ्य, राजनीति, अपराध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग एवं विश्लेषणात्मक लेखन का अनुभव रखते हैं। पिछले तीन वर्षों से मेडिकल रिपोर्टर से जुड़े हैं।

01
02
03