Medical Reporter
तकनीक नहीं ले सकती करुणा की जगह: राष्ट्रपति मुर्मु का डॉक्टरों को संदेश

नागपुर 15 अप्रैल ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का माध्यम है। उन्होंने डॉक्टरों से अपील की कि वे तकनीकी प्रगति के साथ-साथ करुणा, ईमानदारी और रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण को बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि Artificial Intelligence (AI) और Digital Health जैसी तकनीकों से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है, लेकिन मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का कोई विकल्प नहीं है।
राष्ट्रपति ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं की असमानता को दूर करने तथा सभी तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर भी जोर दिया।
बॉक्स/क्रॉसर:
? Compassion और Ethics सर्वोपरि
? Patient-Centric Approach जरूरी
? Health Equality पर जोर
01
02
03