अक्सर हमारे मेडिकल बॉक्स में ऐसी दवाइयां होती हैं, जिनकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी होती है। जब ऐसी दवाइयों का उपयोग गलती से किया जाता है, तो सवाल उठता है कि यह कितना सुरक्षित है।
अमेरिकी वायु सेना की रिसर्च
1985 में अमेरिकी वायु सेना ने एक रिसर्च में पाया कि अधिकतर दवाइयां एक्सपायरी डेट के लगभग तीन साल बाद भी प्रभावी रहती हैं। हालांकि, कुछ दवाएं, जैसे नाइट्रोग्लिसरीन, इंसुलिन और तरल एंटीबायोटिक्स, अपनी प्रभावशीलता जल्दी खो सकती हैं। ठंडी जगह पर रखी गई दवाइयां अधिक समय तक प्रभावी रह सकती हैं।दवा की एक्सपायरी पर शोध
2019 के एक विश्लेषण में पाया गया कि कई दवाइयों की वास्तविक शेल्फ लाइफ उनकी एक्सपायरी डेट से तीन से चार गुना अधिक हो सकती है। हालांकि, यह सभी दवाओं पर लागू नहीं होता।यह भी पढ़ें: Ebola New Cure: इबोला के खिलाफ 100% सुरक्षा देने वाली गोली की खोज
क्या एक्सपायर्ड दवाइयां लेना सुरक्षित है?
हार्वर्ड मेडिकल के अनुसार, एक महीने पुरानी एक्सपायर्ड एलर्जी दवा सुरक्षित हो सकती है, लेकिन हार्ट बीट से जुड़ी दवाएं अगर एक्सपायर हो जाएं, तो यह गंभीर समस्या पैदा कर सकती हैं। एक महीने पुरानी दवा प्रभावी हो सकती है, लेकिन कई साल पुरानी दवा उपयोगी नहीं होगी।एक्सपायरी डेट की आवश्यकता क्यों?
1979 में, अमेरिकी FDA ने यह आदेश जारी किया कि सभी दवाओं पर "EXP" के रूप में एक्सपायरी डेट अंकित होनी चाहिए। भारत में यह "द्रव्यों और प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940" और "नियम 1945" के तहत नियंत्रित होता है। एक्सपायरी डेट यह सुनिश्चित करती है कि दवा अपनी प्रभावशीलता बनाए रखे।एक्सपायरी दवाइयां खाने के संभावित खतरे
- बीमारी का न ठीक होना: एक्सपायर दवा पूरी तरह से प्रभावी नहीं हो सकती, जिससे बीमारी लंबे समय तक बनी रह सकती है।
- केमिकल बदलाव: एक्सपायर्ड दवा में रासायनिक परिवर्तन हो सकते हैं, जिससे शरीर में विषैले तत्व जमा हो सकते हैं।
- बैक्टीरियल वृद्धि: कुछ दवाओं में बैक्टीरिया विकसित हो सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।
- एंटीबायोटिक प्रतिरोध: प्रभावहीन एंटीबायोटिक्स के कारण बैक्टीरिया दवा के प्रति प्रतिरोधी हो सकते हैं।
डॉक्टरों की राय
डॉ. ब्रुंडा, जो इंटरनल मेडिसिन की विशेषज्ञ हैं, कहती हैं कि गंभीर बीमारियों के इलाज में एक्सपायर दवाएं कारगर नहीं होतीं। खासकर उन मामलों में जहां सटीक डोज़ की आवश्यकता होती है। यदि इन्हें सही तरीके से स्टोर नहीं किया गया हो, तो यह संक्रमण या एलर्जी का कारण बन सकती हैं।दवाइयों को सुरक्षित रूप से कैसे स्टोर करें?
- लेबल पढ़ें: दवा को स्टोर करने के सही निर्देशों का पालन करें।
- ठंडी और सूखी जगह पर रखें: गर्म और नम स्थानों से बचें।
- फ्रिज में रखने की जरूरत वाली दवाओं का ध्यान रखें।
- पुरानी दवाओं को नियमित रूप से हटाएं: समय-समय पर दवा बॉक्स की जांच करें और एक्सपायरी दवाओं को हटा दें।

01
02
03