Medical Reporter
BRICS Health Meeting 2026: भारत की पहल, Healthy Lifestyle और Mental Health पर वैश्विक सहमति

नई दिल्ली 16 अप्रैल।
भारत की अध्यक्षता में आयोजित BRICS Health Working Group (HWG) Meeting 2026 में सदस्य देशों के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों और विशेषज्ञों ने वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों पर व्यापक चर्चा की।
बैठक में भारत ने ‘Healthy Lifestyle’ और ‘Mental Health’ को नई प्राथमिकताओं के रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा कि अस्वस्थ खान-पान, शारीरिक निष्क्रियता और नशे की प्रवृत्तियों को नियंत्रित करना समय की मांग है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और सामाजिक कलंक को समाप्त करने पर भी जोर दिया गया।
इसके अलावा ‘Digital Health’, ‘TB Control’, पारंपरिक चिकित्सा और Universal Health Coverage (UHC) जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। सदस्य देशों ने भारत के नेतृत्व की सराहना करते हुए सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने पर सहमति जताई।
बॉक्स/क्रॉसर:
? 9 देशों की भागीदारी
? Mental Health और Lifestyle Diseases पर फोकस
? Digital Health व TB Research को बढ़ावा
01
02
03