Medical Reporter
AI Technology से Cancer Risk की शुरुआती पहचान, Melanoma Detection में बड़ी सफलता

नई दिल्ली 16 अप्रैल ।
Artificial Intelligence (AI) अब Skin Cancer यानी Melanoma के जोखिम की शुरुआती पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एक बड़े अध्ययन में 60 लाख से अधिक लोगों के डेटा का विश्लेषण कर यह पाया गया कि AI मॉडल 73 प्रतिशत तक सटीक भविष्यवाणी करने में सक्षम है।
अध्ययन में उम्र, लिंग, बीमारी का इतिहास, दवाओं का उपयोग और सामाजिक-आर्थिक स्थिति जैसे कई कारकों को शामिल किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तकनीक के माध्यम से High-Risk Groups की पहचान कर Targeted Screening की जा सकती है, जिससे समय पर इलाज संभव होगा।
हालांकि, इसे व्यापक स्तर पर लागू करने से पहले और अधिक शोध और नीतिगत निर्णयों की आवश्यकता बताई गई है।
बॉक्स/क्रॉसर:
? 60 लाख लोगों के डेटा का विश्लेषण
? 73% तक सटीक Risk Prediction
? Precision Medicine की दिशा में बड़ा कदम
01
02
03