Medical Reporter
Indian Army: चिनार कॉर्प्स ने उरी सीमा गांवों के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित किया

Indian Army: भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के उरी सीमा क्षेत्र में हाल ही में हुए संघर्ष विराम उल्लंघनों से प्रभावित नागरिकों के लिए एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
सेना के श्रीनगर स्थित प्रवक्ता ने बताया कि यह शिविर नाम्बला ए, नाम्बला बी, नाम्बला सी, सहोरा, हथलंगा, सिलिकोट, घरकोट, बालकोट, मच्छीक्रंड, बांदी, लगामा, रजरवानी और परन पिलान जैसे सीमावर्ती गांवों में रहने वाले 500 से अधिक ग्रामीणों के लिए लगाया गया था।
प्रवक्ता के अनुसार, एक समर्पित चिकित्सा टीम जिसमें एक मेडिकल ऑफिसर और एक मनोवैज्ञानिक शामिल थे, ने ग्रामीणों को निःशुल्क परामर्श, प्राथमिक उपचार, मानसिक स्वास्थ्य सहायता, स्वच्छता और रोगों की रोकथाम से जुड़ी जागरूकता सत्रों की सुविधा प्रदान की।
इस पहल को स्थानीय लोगों ने अत्यंत सराहना और आभार के साथ स्वीकार किया। सेना (Indian Army) की यह मुहिम न केवल सुरक्षा प्रदान करने तक सीमित है, बल्कि वह सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को आवश्यक सेवाएं भी उपलब्ध करा रही है। चिनार कॉर्प्स का यह प्रयास जम्मू-कश्मीर के लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
प्रवक्ता ने कहा कि चिनार कॉर्प्स (Indian Army, Chinar Corps) शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने के अपने संकल्प पर कायम है और यह सुनिश्चित कर रही है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर सहायता मिले।
01
02
03