NBEMS द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, FMGE जून 2025 की परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जबकि इसके परिणाम 26 अगस्त तक घोषित किए जाने की संभावना है।
FMGE June 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
प्रक्रिया तिथि ऑनलाइन पंजीकरण शुरू 28 अप्रैल 2025, दोपहर 3 बजे आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई 2025, रात 11:55 बजे परीक्षा की तारीख 26 जुलाई 2025 परिणाम की संभावित तिथि 26 अगस्त 2025कैसे करें आवेदन?
FMGE जून 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- “FMGE June 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- ‘रजिस्टर’ बटन पर क्लिक कर नाम, जन्मतिथि, लिंग, राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर और ईमेल सहित सभी जरूरी विवरण भरें।
- सभी जानकारी भरने के बाद 'सबमिट' पर क्लिक करें।
- पंजीकरण पूरा होने के बाद उम्मीदवार को यूज़र आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
- लॉग इन कर आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
यह भी पढ़ें: Bond Service: दिल्ली में मेडिकल छात्रों के लिए अनिवार्य सेवा बॉन्ड लागू, डॉक्टरों में नाराजगी
परीक्षा पैटर्न: जानिए क्या होगा फॉर्मेट
FMGE परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) परीक्षा है जो पूरी तरह अंग्रेजी भाषा में होती है। इसमें दो पेपर शामिल होते हैं:
- प्रत्येक पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे।
- हर पेपर के लिए 150 मिनट का समय निर्धारित है।
- हर सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा।
- कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
FMGE क्यों है जरूरी?
FMGE (Foreign Medical Graduate Examination) भारत के उन नागरिकों और ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) के लिए अनिवार्य परीक्षा है जिन्होंने विदेश से मेडिकल डिग्री (MBBS) प्राप्त की है। भारत में चिकित्सकीय प्रैक्टिस करने के लिए इस परीक्षा को पास करना अनिवार्य है। यह परीक्षा यह सुनिश्चित करती है कि उम्मीदवार भारतीय चिकित्सा मानकों के अनुरूप हैं और सुरक्षित व प्रभावी चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए सक्षम हैं।
महत्वपूर्ण सलाह
NBEMS ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें और दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही, परीक्षा की तैयारी के लिए आधिकारिक सिलेबस और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का भी अध्ययन करें।

01
02
03